
कलेक्टर ने किया स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण
कलेक्टर ने कहा कि छमाही परीक्षाएं बहुत अहम हैं। इसके रिजल्ट के बारे में समीक्षा होनी चाहिए, लेकिन इस पर गंभीरता नहीं बरती गई। कलेक्टर ने इस मौके पर कहा कि जिन बच्चों के छमाही परीक्षा में अच्छे अंक नहीं आए हैं। उनकी पढ़ाई के लिए विशेष व्यवस्था करें। इसके लिए उन पर विशेष ध्यान देकर जिन विषयों में उन्हें दिक्कत आ रही है उसके लिए विशेष रूप से समय देने कहा। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सबसे अहम है। प्राचार्य और शिक्षक उन छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से जरूर संपर्क करें जो नियमित रूप से स्कूल नहीं आ रहे हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, एसडीएम विपुल गुप्ता मौजूद थे।
सैजेस जामगांव का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने जामगांव के स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण किया। यहां भवन का कार्य पूरा हो चुका है। कलेक्टर ने यहां लाइब्रेरी और प्लेग्राउंड बनाने के निर्देश दिए। कहा कि साइंस लैब का सिविल वर्क शिक्षकों के मार्गदर्शन में कराएं। उन्होंने कहा कि बच्चों की लाइब्रेरी में और पढऩे लिखने में रुचि तब बढ़ेगी जब अच्छी मनोरंजन किताबें हों।
निर्माणाधीन प्रसंस्करण केंद्र देखा
कलेक्टर ने एम जामगांव में निर्माणाधीन लघु वनोपज प्रसंस्करण केंद्र भी देखा। इसके साथ ही उन्होंने सोनपुर में ग्लेजिंग यूनिट का निर्माण कार्य भी देखा। कलेक्टर ने सभी निर्माण कार्यो को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए।
Published on:
27 Jan 2023 07:55 pm
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
