4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Dhan Kharidi: किसान हित की लड़ाई रंग लाई! 102 धान खरीदी केंद्रों में टोकन लिमिट बढ़ी, परिवहन भी शुरू

CG Dhan Kharidi: कलेक्टर से देर शाम चर्चा के बाद जिले के सभी 102 धान खरीदी केन्द्रों में टोकन लिमिट बढ़ा दिया और कई सोसायटी में धान परिवहन भी प्रारंभ कर दिया।

2 min read
Google source verification
धान खरीदी में AI की एंट्री! गड़बड़ी पर लगेगा डिजिटल पहरा, करोड़ों के नुकसान पर लगेगा लगाम...(photo-patrika)

धान खरीदी में AI की एंट्री! गड़बड़ी पर लगेगा डिजिटल पहरा, करोड़ों के नुकसान पर लगेगा लगाम...(photo-patrika)

CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कांग्रेस द्वारा 17 दिसम्बर को जिले में धान खरीदी केंद्रों में टोकन लिमिट बढ़ाने एवं धान की नियमित परिवहन की मांग को लेकर तालाबंदी किए जाने के चेतावानी के बाद 16 दिसम्बर को ही देर शाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का कलेक्टर दुर्ग से चर्चा सार्थक रहा।

CG Dhan Kharidi: दुर्ग जिले के 102 खरीदी केंद्रों में टोकन बढ़ा

कलेक्टर से देर शाम चर्चा के बाद जिले के सभी 102 धान खरीदी केन्द्रों में टोकन लिमिट बढ़ा दिया और कई सोसायटी में धान परिवहन भी प्रारंभ कर दिया। शासन ने पहले तो 54 उपार्जन केंद्रों की प्रति दिवस खरीदी लिमिट में वृद्धि की गई और लगातार कांग्रेस की घोषित तालाबंदी कार्यक्रम को देखते हुए आंदोलन के एक दिन पूर्व ही शेष 48 उपार्जन केन्द्रों के प्रतिदिवस खरीदी लिमिट में भी वृद्धि कर दी है।

इस दौरान किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुकेश चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, आनंद बघेल, बैकुंठ महानंद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्राकर, पीलेश्वर साहू, प्रशांत पाण्डेय, आत्मा पटेल, चांद खान, धनंजय साहू, तीर्थ चंद्राकर , रोशन साहू, पोषण साहू, संदीप चंद्राकर, पप्पू साहू, जानकी पटेल, रूखमणि धनकर, चूरामन साहू, कामिन साहू, सेवक साहू, अश्वनी सर्पे, केके चंद्राकर, प्रहलाद चंद्राकर, प्रवीण चंद्राकर, रवि जोशी आदि मौजूद थे।

धान खरीदी केंद्रों का किया दौरा

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने टोकन लिमिट बढ़ाते ही तालाबंदी कार्यक्रम निरस्त कर दिया और बुधवार को फुंडा, अंडा व रिसामा धान खरीदी केंद्र का दौरा कर किसानों से हाल चाल जाना। इस दौरान उपस्थित किसानों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष का टोकन लिमिट बढ़ाने एवं परिवहन प्रारम्भ कराने के लिए फूलमाला से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

अब तक 199519 मिटरिक टन धान की खरीदी

दुर्ग जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर 1,99,519.56 मिटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है, जिसकी लागत 47,01.90 लाख रुपए है। सरकार की पारदर्शी व्यवस्था से प्रभावित होकर किसान अपनी उपज बेचने टोकन प्राप्त निर्धारित तिथि अनुसार पहुंच रहे हैं।

कृषकों को भुगतान- जिले में अब तक 7957 किसानों को 6,644.45 लाख रुपए का ऑनलाइन भुगतान किया जा चुका है। जिले में अब तक 15042 लघु कृषकों ने 279.94 हेक्टेयर रकबा समर्पण कर चुके हैं। उपार्जन केन्द्रों में व्यवस्था- उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने के लिए पहुंचने वाले किसानों के लिए जिला प्रशासन द्वारा समुचित प्रबंध किया गया है। केन्द्रों में बारदाने पर्याप्त है।