
Kolkata Rape Murder Case : कोलकाता में लेडी डॉक्टर से रेप और हत्या की अमानवीय घटना के विरोध में जिले भर के शासकीय व नीजि चिकित्सकों ने आंदोलन किया। शनिवार को जिला अस्पताल दुर्ग, सिविल हॉस्पिटल, सुपेला में चिकित्सकों ने ओपीडी का बहिष्कार किया। इस वजह से मरीजों को लौटना पड़ा। केवल आपातकाल में आने वालों का ही उपचार किया गया। पोस्ट मार्टम सेंटर में भी चिकित्सक तीन घंटे देरी पहुंचे।
पीएचसी, भिलाई-3 में चिकित्सकों व कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतका को श्रद्धांजलि अर्पित कर आरोपियों की गिरफ्तारी व मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा की मांग की। डॉ. श्रेयश श्रीवास्तव ने बताया कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ हुए असहनीय घटना के खिलाफ ओपीडी का बहिष्कार किया गया है।
लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफ ने काला फीता लगाकर पहले परिसर के भीतर विरोध स्वरूप से रैली निकाली। इसके बाद मृतका को इंसाफ के लिए कैंडल जलाया। इस मौके पर दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि भी दी गई।
सिविल हॉस्पिटल में छोटे बच्चों को लेकर अधिक मरीज पहुंचते हैं। सुपेला से 2 साल के बच्चे को लेकर पहुंची महिला ने बताया कि बच्चे को अधिक बुखार है, इस वजह से दिखाने के लिए आए हैं। बच्चों के विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है, तब लौट रहे हैं। इसी तरह से कैंप से बच्चे को लेकर पहुंची महिला ने बताया कि रात से बच्चे को तेज बुखार है, इस वजह से लेकर आए थे। अब निजी चिकित्सक के पास जाएंगे।
सिविल हॉस्पिटल, सुपेला के चीरघर में 4 शव का पोस्ट मार्टम किया जाना था। इसमें सत्यनारायण सोनी, सुपेला, चरण दास शास्त्री नगर छावनी थाना क्षेेत्र, हमेंद्र ठाकुर निवासी राजनांदगांव और शेखर कुमार सिन्हा, स्मृति नगर थाना क्षेत्र से पहुंचा था। यहां आम तौर पर डॉक्टर करण पंसारी सुबह 10 बजे पोस्ट मार्टम के लिए पहुंच जाते हैं। शनिवार को चिकित्सक हड़ताल पर चले गए थे, इस वजह से दुर्ग में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के होने के बाद वे डयूटी पर लौटे। इस तरह से दोपहर 1.15 बजे के बाद शवों का पोस्ट मार्टम शुरू हुआ। यह दोपहर करीब 3 बजे तक चला। तब तक परिजन इंतजार करते परेशान होते रहे।
जिला अस्पताल दुर्ग में विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे। वहीं ओपीडी में डीएमएफ फंड से जिन चिकित्सकों को रखा गया है उन्होंने शनिवार को मोर्चा संभाला। सुबह के पहले हॉफ में अधिक मरीज आते हैं। यहां भी चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए काला फीता लगाकर काम किया।
इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में डॉक्टर भुवनेश्वर कठौतिया, डॉ. अर्पिता शर्मा, डॉ. नितिन कश्यप, डॉ. आकांक्षा, सैयद असलम, जी मोहन राव, आर विश्वास, पी स्वामी, सविता सौधिया, सोनल मेहर, आर गजभिए, देवेंद्र कुमार राजपूत, यशवंत साहू, जितेंद्र पटेल शामिल थे। कुमेश साहू, संध्या, शांता पाटिल, जे कौर विरदी, जेडी मानिकपुरी देवीला चंद्राकर राज विजय लक्ष्मी हेमलता गीते,वर्षा वर्मा, हर्षा मानिकपुरी, नारायण साहू, प्रभात, सोनसीर देशलहरे।
Published on:
18 Aug 2024 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
