
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने यहां जनगणना की तर्ज पर होगा सर्वे, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
दुर्ग. कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए अब जनगणना (census India) की तर्ज पर घर-घर सर्वे कर संभावित मरीजों का पता लगाया जाएगा। नगर निगम के राजस्व निरीक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ इसके लिए विशेष सर्वे करेंगे। सर्वे के दौरान हर घर के हर व्यक्ति की जानकारी जुटाई जाएगी। इसके लिए राजस्व निरीक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 22 मई को तीन चरणों में जेआरडी स्कूल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। (Coronavirus in chhattisgarh)
प्रपत्र में जानकारी भरकर जमा करेंगे
जनगणना कार्य निदेेशालय के निर्देश पर कलेक्टर ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। इसके परिपालन में निगम कमिश्नर इंद्रजीत बर्मन ने निगम के सभी 60 वार्डों के लिए राजस्व निरीक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने बताया कि संबंधित राजस्व निरीक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने प्रभार वाले वार्ड में घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और शासन के द्वारा उपलब्ध कराया गया प्रपत्र भरकर जमा करेंगे। सर्वे के लिए निगम की ओर से प्रमुख नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय को बनाया गया है। पांडेय सर्वे का रिपोर्ट हर दिन एडीएम गजेंद्र सिंह ठाकुर के पास जमा करेंगे।
दिया जाएगा प्रशिक्षण
वार्ड क्रमांक 1 से 26 के लिए सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहयोगी कर्मचारी निगम के सहायक राजस्व निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार द्वितीय पाली में दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक वार्ड 27 से 47 तक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और निगम कर्मचारियों का प्रशिक्षण होगा। तृतीय पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक वार्ड 48 से 60 तक के और रिजर्व कर्मचारियों का प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण जेआरडी स्कूल में होगा।
65 लोग रखे गए हैं क्वारंटाइन सेंटर में
जिले के क्वारंटाइन सेंटरों में 65 लोगों को रखा गया है। भिलाई के सेंटर सेक्टर-3 हास्टल, स्पोस्टर्स हॉस्टल सेक्टर-4, अभिनंदन पैलेस दुर्ग और आइसोलेशन सेंटर अग्रसेन भवन में रखे गए हैं। इनकी निगरानी के लिए टीम लगाई गई है।
अब तक 2048 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। जिसमें से 1941 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 102 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। जिले में अब तक 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सभी इलाज के बाद स्वस्थ होकर लौट चुके हैं।
Published on:
22 May 2020 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
