13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंडन का न्योता बन गया काल

बेटे के मुडंन संस्कार का न्योता देने गया परिवार हादसे का शिकार हो गया। घटना में पिता के साथ ही उस बेटे की मौत हो गई, जिसका मुडन संस्कार होना था।  

less than 1 minute read
Google source verification
मुंडन का न्योता बन गया काल

मुंडन का न्योता बन गया काल

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में कारोई थाना क्षेत्र में गुरलां में रोड़ किनारे बाइक पर सवार परिवार को एक लग्जरी जीप ने चपेट में लिया। मंगलवार को हुई घटना में पिता व पुत्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार भादू निवासी सज्जन सिंह (45) पुत्र केशव दरोगा सोमवार को अपनी पत्नी कमला (40) व पुत्र अजीत सिंह (6) के साथ बाइक से अपने ससुराल गुरलां आया था। पुत्र अजीत का मुंडन संस्कार इसी माह से होने से उसने ससुराल को न्योता दिया। रात रूकने के बाद मंगलवार सुबह ग्यारह बजे वापस परिवार के साथ भादू जाने के लिए रवाना हुआ। शिवनगर में हाइवे के समीप वह बाइक रोक कर परिचित से बात कर रहा था। इसी दौरान गंगापुर की तरफ से तेज गति से आई एक जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में जीप की टक्कर से सज्जन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा अजीत व पत्नी कमला गंभीर घायल हो गए।

घटना पर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए तुरंत मौके की तरफ दौड़े। घायलों को तुरंत महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया, यहां उपचार के दौरान अजीत ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने जीप जब्त कर ली। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।