10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime: चुनरी यात्रा के दौरान युवक की हत्या, दौड़ा-दौड़ाकर ईंट-पत्थर से सिर को कुचला

CG Crime: युवक को दौड़ा- दौड़ाकर ईंट पत्थर से प्रहार किया गया। वह अपनी जान बचाकर दरोगा गली में घुस गया, लेकिन आगे भागने का रास्ता नहीं मिला।

2 min read
Google source verification

दुर्ग

image

Love Sonkar

Oct 09, 2024

cg crime

CG Crime: दुर्ग जिले में लगातार दूसरे दिन हत्या की घटना हुई। एक युवक को दौड़ा- दौड़ाकर ईंट पत्थर से प्रहार किया गया। वह अपनी जान बचाकर दरोगा गली में घुस गया, लेकिन आगे भागने का रास्ता नहीं मिला। आरोपियों ने उसे घेर लिया और ईंट-पत्थर से उसके सिर को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: CG Crime: मोहल्ले में बदमाशी करने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन महिला समेत 9 लोग गिरफ्तार

दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार व मंगलवार रात करीब 12.15 बजे दरोगा गली मठपारा की है। राजीव नगर निवासी दादू देशमाने चुनरी यात्रा देखने गया था। वहां आरोपी अनील साहू, किशन यादव और विशाल देवांगन उर्फ गोलू मिले। पुरानी रंजिश की वजह से उससे विवाद कर लिए। दादू को अकेला पाकर उसे साथ ईंट-पत्थर से मारने लगे। वह अपनी जान बचाकर भागा। मठपारा की तरफ घुस गया, जहां जुआ फड़ चल रहा था।

वहीं जाकर बैठ गया। उसका पीछे करते हुए तीनों आरोपी पहुंचे और ईंट उठाकर मारने लगे। इसके बाद वह दरोगा गली में घुस गया। हत्यारोपी अनील साहू, किशन यादव और विशाल देवांगन उसका पीछा करते रहे। गली आगे से बंद थी। फिर वहीं पर घेर लिया। ईंट और पत्थर से उस पर जानलेवा प्रहार कर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसका सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

100 मीटर की दूरी पर थी पुलिस

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर चुनरी यात्रा थी। पुलिस वहां पर व्यवस्था संभाल रही थी। डीजे की आवाज के चलते कुछ पता नहीं चला। इधर युवक की हत्या हो गई। गली के लोगों ने विरोध किया तब बदमाश युवक भागे। पुलिस को जब फोन किया गया तब करीब 1 घंटे बाद डायल 112 की टीम पहुंची।

दुर्ग कोतवाली क्षेत्र में तीन महीने में 5 हत्याएं

दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन महीने में पांच हत्याएं हो गई। दुर्ग जिले में हत्याएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। भिलाई तीन के बाद दुर्ग में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मौत के घाट उतार दिया गया। भिलाई तीन ग्राम हथखोज में बदमाश युवक की ग्रामीणों ने कानून हाथ में लेकर हत्या कर दी। इसी तरह मठपारा में दादू को दौड़ाकर उसकी हत्या कर दी गई। वह हत्या के प्रकरण में जेल जा चुका था। बदले की भावना से आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।