पिछले 14 माह की मिलेगी महंगार्इ भत्ता
इस हड़ताल की धमकी महाराष्ट्र राज्य गैजेट आॅफिसर फेडरेशन, महाराष्ट्र राज्य कर्मचारी संगठन आैर महाराष्ट्र राज्य क्लास फोर कर्मचारी एसोसिएशन के तरफ से एक साथ किया जाना था। हालांकि इन मांगों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने अपने इन यूनियन के साथ बैठक की। फणनवीस ने कहा, "कर्मचारियों को एरियर जनवरी 2016 से जोड़कर दिया जाएगा वहीं डियरनेस एलाउंस (महंगार्इ भत्ता ) पिछले 14 माह के लिए दिया जाएगा।" महाराष्ट्र सरकार की ये घोषणा इस बात के लिए भी खास है क्योंकि अगले साल ही महाराष्ट्र में विधानसभी चुनाव भी होने वाले हैं।