
लगातार तीसरे दिन भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, ये हैं आज की दरें
नर्इ दिल्ली। तेल कंपनियों ने एक बार फिर आम लोगों को झटका दिया है। आज (रविवार) को एक बार फिर देशभर में पेट्रोल की कीमतों में 20 पैसे की आैर डीजल के कीमतों में 18 पैसे की बढ़ोतरी की गर्इ है। इस प्रकार अगस्त माह के पहले पांच दिनाें में की पेट्रोल की कीमतों में कुल 40 पैसे का आैर डीजल की कीमतों में 38 पैसे तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ये बढ़ोतरी एक एेसे समय देखने को मिल रहा जब खबर आ रही है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उत्पादन बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रहा है।
पेट्रोल की कीमत
पेट्रोल की कीमतों में आज 20 पैसे की बढ़ोतरी के बाद नए दर की बात करें राजधनी दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 76.50 रुपये से बढ़कर 76.70 रुपये हो गर्इ है। वहीं कोलकाता में 79.62 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 79.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबर्इवासियों को एक लीटर पेट्रोल के लिए पिछले के 84.14 रुपये की जगह 84.29 रुपये खर्च करने होंगे। चेन्नर्इ की बात करें तो यहां भी आज पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गर्इ है जिसके बाद नर्इ दर 79.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
क्या है आज की डीजल की कीमत
वहीं डीजल की कीमतों की बात की जाए तो राजधानी दिल्ली में आज डीजल की कीमत 68.02 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 68.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में आज एक लीटर डीजल के लिए 71.10 रुपये खर्च करने होंगे जो कि पिछले दिन 70.98 रुपये प्रति लीटर था। मुंबर्इ में आज डीजल का दाम बढ़कर 72.53 रुपये प्रति लीटर हो गया है जो कि पिछले दिन 72.40 रुपये प्रति लीटर था। चेन्नर्इ की बात करें तो यहां डीजल की कीमत 72.03 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 72.16 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
यह भी पढ़ें -
Published on:
05 Aug 2018 08:55 am

बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
