31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खत्म हो सकता है ट्रेडवॉर, ट्रंप ने कहा – अमरीका-चीन के बीच जल्द शुरु होगी व्यापार वार्ता

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द शुरु कर सकते हैं व्यापार वार्ता जी-7 शिखर सम्मेलन में दी जानकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 26 Aug 2019, 4:03 PM IST

donald trump

नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन और अमरीका के बीच व्यापार वार्ता शुरु करने के बारे में विचार किया है। सोमवार को जानकारी देते हुए ट्रंप ने कहा कि हमारे बीच जल्द ही व्यापार वार्ता शुरु होगी। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शीर्ष अधिकारियों को चीन से लगभग सभी आयात पर शुल्क बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है।


ट्रंप ने दी जानकारी

सोमवार को ट्रंप ने कहा कि अमरीका और चीन के व्यापार वार्ताकारों के बीच व्यापार वार्ता जल्द शुरू होगी। उन्होंने इसे दो आर्थिक महाशक्तियों के बीच जारी गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी पहल करार दिया। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से चीन की बातचीत सकारात्मक लग रही है, जिसके कारण हम भी व्यापार वार्ता करने के बारे में विचार कर सकते हैं।


ये भी पढ़ें: अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान, 1 सितंबर होने जा रहे बड़े बदलाव


जी-7 शिखर सम्मेलन में दी जानकारी

ट्रंप ने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चीन (के अधिकारियों) ने कल रात फोन किया। उन्होंने कहा कि आइए, फिर से बातचीत करें। तो हम जल्द ही वार्ता शुरू करेंगे। हालांकि, अभी तक वार्ता को लेकर ट्रंप काफी सख्त रुख दिखाते रहे हैं। इसके साथ ही हाल ही में चीन ने अमरीकी उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने की बात कही है, जिसको लेकर ट्रंप काफी नाराज हैं और एक बार फिर से व्यापार वार्ता शुरु कर सकते हैं।


सकारात्मक नजर आ रहा चीन

आपको बता दें कि पिछले दो दिन में अमेरिका और चीन ने दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों के स्तर पर सकारात्मक वार्ता की है। ट्रंप ने कहा, ‘राष्ट्रपति शी और मेरे बीच बहुत मजबूत संबंध हैं और वार्ता भविष्य में जारी रहेगी।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App