नर्इ दिल्ली। साल में एक बार वैष्णों देवी जाने वाले भक्तों आैर अमरनाथ की यात्रा करने के इच्छुक भक्तों को लिए बुरी खबर है। अब भक्तों को इन यात्राआें पर जाने के लिए जीएसटी देनी होगी। यह देश के लोगों के लिए सरकार की आेर से बड़ा झटका है। वास्तव में सरकार ने श्रीअमरनाथजी श्राइन बोर्ड और श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की उस अपील को खारिज कर दिया है जिसमें दोनों ने उनकी रजिस्ट्रेशन फीस, पालकी, पोनी जैसी सभी सुविधाओं को जीएसटी मुक्त करने को कहा था। साथ उन्होंने मांग की थी कि यात्रा की किसी भी सर्विस पर टैक्स न लगाया जाए। जिसे सरकार ने मानने से इंकार कर दिया है।