30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टैक्स ना चुकाने पर साउथ के सुपर स्टार महेश बाबू पर जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवार्इ

जीएसटी विभाग ने तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू के 2 बैंक खातों को सील किया है। उन पर है कि उन्होंने 2007-08 के दौरान ब्रांड एंबेस्डर, फिल्मों में अभिनय और उत्पादों के प्रचार के विज्ञापनों से मिली रकम पर कर योग्य सेवाओं के लिए सर्विस टैक्स नहीं दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Dec 28, 2018

Mahesh babu

टैक्स ना चुकाने पर साउथ के सुपर स्टार महेश बाबू पर जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवार्इ

नर्इ दिल्ली। सेलेब्रिटीज पर पर टैक्स ना चुकाने को लेकर कार्रवार्इ की सामने आती रही है। कभी कार्रवार्इ छोटी होती है तो कभी बड़ी। इस बार जो कार्रवार्इ सामने आर्इ है वो साउथ के मौजूदा सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक महेश बाबू हैं। उनपर जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवार्इ करते हुए दो बैंक खातों को सील कर दिया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है…

बैंक खातों को किया सीज
जीएसटी विभाग ने तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू के 2 बैंक खातों को सील किया है। उन पर है कि उन्होंने 2007-08 के दौरान ब्रांड एंबेस्डर, फिल्मों में अभिनय और उत्पादों के प्रचार के विज्ञापनों से मिली रकम पर कर योग्य सेवाओं के लिए सर्विस टैक्स नहीं दिया है। इसके बाद जीएसटी विभाग ने गुरुवार को बाबू के एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक खातों को 73.5 लाख रुपए की राशि के लिए अटैच कर लिया है, जिसमें कर, ब्याज और जुर्माना शामिल है।

नहीं मिली प्राधिकरण से राहत
जीएसटी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार महेश बाबू को इस बारे में अपीलीय प्राधिकरण से कोई राहत नहीं मिली है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने बैंक खातों को अटैच कर वसूली शुरू की है। हमें एक्सिस बैंक से 42 लाख रुपए मिले हैं, वहीं बाकी रुपए आईसीआईसीआई बैंक द्वारा दिए जाएंगे। आपको बता दें महेश बाबू तेलुगू फिल्म के सुपरस्टार हैं। वो टॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स में से एक हैं। उनकी कुल संपत्ति 140 करोड़ से भी ज्यादा बताई जाती है। यही नहीं वो एक फिल्म के लिए 18 से 20 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।