6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिस गेल की संपत्ति के बारे में पढ़ेंगे तो रह जाएंगे हैरान, कहीं नहीं ठहरते वर्ल्‍ड क्रिकेट के कई खिलाड़ी

सहवाग के कहने पर किंग्‍स इलेवन की टीम ने गेल को उनकी ब्रेस प्राइस पर अपने नाम किया। जिसके बाद उन्‍होंने अर्धशतक बनाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Apr 21, 2018

Chris gayle

chris gayle

नई दिल्‍ली। क्रिस गेल का नाम आते ही हम बात करते हैं उनके ग्राउंड पर मारे गए छक्‍कों की। उनके बैटिंग स्‍टाइल की। बात करते हैं उनकी सेंचुरी की। और बात करते हैं उनके डांस की। लेकिन आज हम उनके बारे में कुछ और बात करेंगे। क्‍या आप जानते हैं कि क्रिस गेल के पास कितनी संपत्ति है? एक साल में वो कितना रुपया कमाते हैं? उनका घर कैसा है? यह बात इसलिए भी कर रहे हैं क्‍योंकि वेस्‍ट इंडीज के क्रिकेट खिलाडि़यों को इतना रुपया नहीं मिलता है। जितना भारत, ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड के खिलाडि़यों को मिलता है। फिर भी जमैका शहर में एक प्रिंस की तरह रहते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...

एक बार फिर भी सुर्खियों में आए गेल
दो दिन पहले विराट की टीम के खिलाफ शतक बनाने वाले क्रिस गेल शानदार शतक लगाया था। ताज्‍जुब की बात तो ये है कि यह शतक तब निकाला जब क्रिस गेल को आईपीएल की किसी टीम ने नहीं खरीदा था। सहवाग के कहने पर किंग्‍स इलेवन की टीम ने गेल को उनकी ब्रेस प्राइस पर अपने नाम किया। जिसके बाद उन्‍होंने अर्धशतक बनाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। उन्‍होंने शतक बनाने के बाद सहवाग को शुक्रिया भी कहा। साथ ही उन्‍होंने सहवाग द्वारा दिए गए सुझावों को भी माना। उन्‍हीं सुझावों से आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं।

कुल इतनी है संपत्ति
वहीं बात क्रिस गेल की संपत्ति की करें तो उनकी नेट वर्थ 232 करोड़ रुपए हैं। इस मामले में दुनियाभर के क्रिकेटरों से वो सिर्फ भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली और दुनिया के बेहतरीन फिनिशर और भारत के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी से पीछे है। बाकी क्रिकेटर्स का नंबर क्रिस गेल के बाद ही आता है। वहीं सालाना आय की बात करें तो क्रिस गेल 38 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। यह कमाई वेस्‍ट क्रिकेट बोर्ड के अलावा कई क्रिकेट फ्रेंचाइलियों के खेलने के अलावा एंडोर्समेंट भी शामिल हैं। इसलिए उन्‍हें वेस्‍टइंडीज के अलावा वर्ल्‍ड क्रिकेट का मोस्‍ट वैल्‍युएबल प्‍लेयर भी माना जाता है। बिग बैश और बाकी क्रिकेट लीग में क्रिस गेल करोड़ रुपयों के खिलाड़ी हैं।

22 करोड़ का बंगला
क्रिस गेल का जमैका में आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 22 करोड़ रुपए है। गेल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बंगले की खासियतों के बारे में बताया था। उनके मुताबिक उनके घर पर स्ट्रिप क्लब से लेकर स्विमिंगपूल जैसे फैसिलिटीज हैं। गेल ने यह भी कहा था कि एक क्रिकेटर के घर पर स्ट्रिप क्लब होना ही चाहिए। वहीं इनके कलेक्शन में मर्सडीज, लैम्बॉर्गिनी से लेकर लैंड क्रूजर और हार्ले डेविडसन बैड ब्वॉय तक शामिल हैं।