नई दिल्ली: पूरी दुनिया इस बात से हैरान है कि कैसे चीन इस महामारी पर कंट्रोल कर अपने देश को फिर से वापस रास्ते पर ला रहा है। लेकिन पहली तिमाही की रिपोर्ट आने के बाद पता चल रहा है कि कोरोना ने चीन को भी नहीं बख्शा है। भले ही चीन पर कोरोना को जानबूझकर पूरी दुनिया में फैलाने के आरोप लग रहे हैं, लेकिन सच तो हैं कि चीन को भी इसकी एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। 2020 की पहली तिमाही में चीन की जीडीपी में 6.8 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह है कोरोना की वजह से चीन का आर्थिक गतिविधियों को बंद कर देना का फैसला।