7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात का छिना ताज, निवेश के लिए दिल्ली बना सबसे सुरक्षित राज्य

देश में निवेश करने के लिए बेहतर राज्यों की सूची में दिल्ली ने गुजरात को पछाड़ कर पहले स्थान पर आ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 4 Aug 2018, 8:49 PM IST

AK

गुजरात का छिना ताज, निवेश के लिए दिल्ली बना सबसे सुरक्षित राज्य

नई दिल्ली। देश में निवेश करने के लिए बेहतर राज्यों की सूची में दिल्ली ने गुजरात को पछाड़ कर पहले स्थान पर आ गई है। नेशनल काउंसिल फॉर अप्लाइड एंड इकोनॉमिक रिसर्च की ओर से 2018 के लिए जारी 'स्टेट इंवेस्टमेंट पोटेंशियल इंडेक्स’ रिपोर्ट में गुजरात इस साल पहले पायदान से फिसल कर तीसरे स्थान पर आ गया। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु रहा, जो पिछले वर्ष चौथे स्थान पर था।

बंगाल का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन
सबसे बेहतरीन प्रदर्शन पश्चिम बंगाल का रहा, जिसने पिछले वर्ष की तुलना में 11 स्थानों की छलांग लगाई है और इस बार वह 10वें स्थान पर है। बता दें कि यह सूचकांक 2016 से जारी किया जा रहा है और पिछली दो सूचियों में गुजरात लगातार शीर्ष पर रहा। निवेश के लिहाज से उत्तर प्रदेश, असम, झारखंड और बिहार काफी निचली पायदानों पर रहे। हालांकि उत्तर प्रदेश की स्थिति में 2 स्थान का सुधार हुआ है और वह इस बार 18वें स्थान पर है।

कैसे तय होती है रैंकिंग
20 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की रैंकिंग को छह मानदंडों के आधार पर निर्धारित किया गया है। इसमें भूमि, श्रम, बुनियादी ढांचा, आर्थिक माहौल, राजनीतिक स्थिरता व शासन और व्यावसायिक अवधारणा शामिल हैं। सर्वेक्षण के लिए अलग-अलग क्षेत्रों की विभिन्न आकार की 1,043 कंपनियों से रायशुमारी की गई। सर्वेक्षण के मुताबिक इस बार सबसे प्रभावी कारक कानून-व्यवस्था रहा। सर्वेक्षण में 55 फीसदी प्रतिभागियों ने कानून-व्यवस्था को प्रभावी कारक माना, जबकि पिछले वर्ष 57 फीसदी ने भ्रष्टाचार को प्रमुख कारक बताया था।

राज्य रैंकिंग (परिवर्तन)
दिल्ली 1 (+1)
तमिलनाडु 2 (+4)
गुजरात 3 (-2)
हरियाणा 4 (0)
महाराष्ट्र 5 (+3)
राजस्थान 11 (+2)
मध्य प्रदेश 13 (-3)
छत्तीसगढ़ 14 (0)

इन खबरों को भी पढ़ें
तेल का उत्पादन बढ़ने के बीच कीमतें घटी, भारत को होगा फायदा

स्वदेशी कार्ड से कर सकेंगे हर तरीके की खरीदारी, डिजिटल पेमेंट भी हो सकेगा संभव

इन्फिनिक्स ने किफायती स्मार्टफोन उतारा, मात्र 5,999 रुपए में मिल रहे हैं सभी फीचर्स

रूपे कार्ड, भीम ऐप से ट्रांजेक्शन पर जीएसटी का 20 फीसदी कैशबैक

जीएसटी परिषद में एमएसएमई के लिए तैयार किया समूह, बड़े फायदे का किया गया दावा