नर्इ दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर व्यापार टैरिफ को लेकर निशाना साधा है। ट्रंप ने अमरीकी के कुछ सामानों पर 100 फीसदी टैरिफ चार्ज लगाने का नई दिल्ली पर आरोप लगाया। ट्रम्प ने भारत सहित कई ऐसे देशों को धमकी दी है कि अगर ऐसा रहा तो वह इन देशों के साथ व्यापार संबंधों में कटौती कर सकते हैं। ट्रंप ने भारत को लेकर कहा, ''यह दर्शाता है कि उनकी टैरिफ की शिकायतें अकेले विकसित अर्थव्यवस्थाओं तक ही सीमित नहीं है।''