8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गूगल से कमाएं एक लाख रुपए, सिर्फ करना होगा यह

गूगल ने सितंबर 2017 में पेमेंट एप ‘गूगल तेज’ लान्च किया था। गूगल ने भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखते हुए अलग से एक ‘तेज’ एप्‍लीकेशन लान्च किया था।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Apr 23, 2018

google Tez

Google tez

नई दिल्‍ली। वर्चुअल वर्ल्‍ड में आज पैसा कमाना मुश्किल काम नहीं है। बस थोड़ा इंतजार और धैर्य रखने की जरुरत है। गूगल के कई कुछ मोबाइल एप्‍लीकेशल ऐसे हैं जो आपके लिए उपयोगी होने के साथ कमाई का भी मौका देते हैं। उनमें से एक एप्‍लीकेशन हैं गूगल तेज। जो आपको एक लाख रुपए तक कमाकर देता है। बस आपको उसके नियम और कायदों को फॉलो करना होगा। आइए आपको भी बताते हैं कि गूगल से आप किस तरह से कमाई कर सकते हैं।

गूगल का ‘तेज’ एप्‍लीकेशन
गूगल ने सितंबर 2017 में पेमेंट एप ‘गूगल तेज’ लान्च किया था। गूगल ने भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखते हुए अलग से एक ‘तेज’ एप्‍लीकेशन लान्च किया था। इस एप्लीकेशन के जरिए आप बैंक में अपने रुपए जमा कर सकते हैं, रुपए रिसीव कर सकते हैं और साथ ही कई सारे बिलों का भुगतान भी कर सकते हैं। सबसे खुशी की बात तो ये है कि एप्‍लीकेशन यूजर को पेमेंट करने के लिए किसी भी तरह के ट्रांजेक्शन चार्ज का भुगतान नहीं करना पड़ता है। तेज एप्लीकेशन को एंड्रायड और आईओएस प्लेटफार्म से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

एक लाख रुपए तक कमा सकते हैं
हरेक सफल ट्रांजेक्शन पर गूगल आपको एक स्क्रैच कार्ड देता हैं जिसमें आपको अधिकतम 1000 रुपए तक दिए जाते हैं। यहां तक कि अगर आप पैसे रिसीव करते हैं तो भी महीने के 1000 रुपए तक कमा सकते हैं। आप अपने दोस्तों को ‘तेज एप्लीकेशन’ के लिए रेफर करते हैं और वहीं दोस्त अगर तेज के जरिए पहला पेमेंट करता है तो आपको 51 रुपए मिलते हैं। हर हफ्ते गूगल तेज अपने ग्राहकों को 100,000 रुपए तक का फ्राइडे कार्ड देता है। इस ऑफर के लिए आपको कम से कम 500 रुपए का ट्रांजेक्शन करना जरुरी है। वहीं जो यूजर्स रिलायंस एनर्जी बिल पर 750 रुपए तक और शाओमी पर खरीददारी कर 500 रुपए तब का कैशबैक ले सकते हैं। यह सारे कैशबैक सीधे आपके बैंक अकाउंट में ही जमा होते हैं। वहीं आप कोई भी ट्रांजेक्शन करने से पहले ऑफर्स के नियमों को ध्यान से पढ़ लें। ताकिे आप उन ऑफर्स का सही तरीके से लाभ ले सकें।