6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान का सपना हुआ पूरा ,88 साल बाद कर डाला ये काम

हर दिन तेजी से प्रगति करते भारत में हर काम तेजी से होता हैं। मिनटों में हम फोन से टिकट बुक कर लेते हैं। मिनटों में ही हम खाना ऑडर करके मांगा भी लेते हैं। आजकल तेजी-से आगे की ओर चलती इस दुनिया में किसी चीज का इंतजार करना बेहद ही मुश्किल हैं। हम जल्द से जल्द कामयाब बनना चाहते हैं। जल्द से जल्द अपने सपनों के घर कार खरीदना चाहते थे।

2 min read
Google source verification
car

किसान का सपना हुआ पूरा ,88 साल बाद कर डाला ये काम

नई दिल्ली। हर दिन तेजी से प्रगति करते भारत में हर काम तेजी से होता हैं। मिनटों में हम फोन से टिकट बुक कर लेते हैं। मिनटों में ही हम खाना ऑडर करके मांगा भी लेते हैं। आजकल तेजी-से आगे की ओर चलती इस दुनिया में किसी चीज का इंतजार करना बेहद ही मुश्किल हैं। हम जल्द से जल्द कामयाब बनना चाहते हैं। जल्द से जल्द अपने सपनों के घर कार खरीदना चाहते थे। आजकल के समय में शायद ही कोई हो जो बरसों तक आपने सपनों के पूरे होने का इंतजार करे। लेकिन आज हम आपको ऐसे ही एक शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसने आपने सपनों को पूरा करने के लिए 88 साल कर इंतजार किया। नीचे जानिए कौन हैं वो शख्स -


88साल बाद हुआ सपना पूरा

दरअसल तमि‍लनाडु के एक कि‍सान एच. देवराजन ने 88साल की उम्र में मर्सडीज-बेंज बी-क्‍लास को खरीदने का सपना देखा था। जिसे उन्होेंने 88 साल में जाकर पूरा किया। देवराजन का कहना है कि‍ जब वह 8 साल के थे तब उन्‍होंने पहली बार इस ब्रांड को देखा था और तभी से वह इससे और इसके logo से प्‍यार करने लगे। तभी उनके दिल में इस कार को खरीदने की इच्छा जागी थी। एच. देवराजन 88साल बाद जब इस कार को खरीदने पहुंचे तो ट्रांस कार इंडि‍या के स्‍टाफ ने उनके 'लाइफटाइम अचि‍व्‍मेंट' को सेलिब्रेट करते हुए उन्हें आईकॉनि‍क मर्सडीज logo के साथ केक भी दि‍या।


देवराजन का वीडीयों

ट्रांस कार इंडि‍या के स्‍टाफ ने उनका एक वीडीयों भी यूट्यूब पर जारी किया है। देवराजन ने कहा जिसमें एच. देवराजन ये कहते हुए नजर आ रहे है कि‍ वो पत्‍नी के हर मुश्किल में उनका साथ दिया हैं इसके लिए मैं उनका 100 फिसदी कर्जदार हूं। मैं ट्रांस कार इंडि‍या की टीम के सपोर्ट का भी शुक्रि‍या अदा करता हूं।