7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

33 सप्ताह के निचले स्तर पर विदेशी मुद्रा भंडार, 1.49 अरब डॉलर की आ गर्इ कटौती

देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह घटकर 33 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 10 Aug 2018, 8:44 PM IST

Forex

33 सप्ताह के निचले स्तर पर विदेशी मुद्रा भंडार, 1.49 अरब डॉलर की आ गर्इ कटौती

नर्इ दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह घटकर 33 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया। रिजर्व बैंक द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार, तीन अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.49 अरब डॉलर घटकर 402.70 अरब डॉलर पर आ गया। यह 15 दिसंबर 2017 के बाद का निचला स्तर है, जब यह 401.39 अरब डॉलर रहा था।

इतनी देखने को मिली गिरावट
इस साल 27 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 95.09 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 404.19 अरब डॉलर रहा था। केंद्रीय बैंक ने बताया कि तीन अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 82.24 करोड़ डॉलर की गिरावट रही और यह 378.21 अरब डॉलर रह गया।

सोना भी हो गया कम
स्वर्ण भंडार भी 65.52 करोड़ डॉलर घटकर 20.55 अरब डॉलर पर आ गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 72 लाख डॉलर घटकर 2.47 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 43 लाख डॉलर घटकर 1.48 अरब डॉलर रह गया।

क्या है कारण
जानकारों की मानें तो लगातार डाॅलर के मुकाबले कम होता भारतीय रुपया आैर क्रूड आॅयल की लगातार बढ़ती की कीमतें मुख्य कारण मानी जा रही हैं। क्रूड आॅयल खरीदने के लिए अब डाॅलर ज्यादा मात्रा में जा रहा है। जिसकी वजह से देश की विदेश मुद्रा भंडार दयनीय स्थिति में हैं। जबकि केंद्रीय बैंक आैर सरकार के तमाम दावे फेल होते जा रहे हैं। आने वाले दिनों में भी इसी तरह की स्थिति रही केंद्र सरकार आैर देश को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

इन खबरों को भी पढ़ें
फिल्मों के शौकीनों के लिए बुरी खबर, 50 फीसदी तक महंगी हो सकती है मल्टीप्लेक्स की टिकट

नीलाम हो गर्इ अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की 3.51 करोड़ रुपए में संपत्ति

बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, 155 अंकों से ज्यादा टूटा सेंसेक्स

सोने के दामों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, ये रहे 10 ग्राम के भाव

Q1 Results: बैड लोन बना SBI का सिरदर्द, पहली तिमाही में हुअा 5 हजार करोड़ रुपए का नुकसान