7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीलाम हो गर्इ अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की 3.51 करोड़ रुपए में संपत्ति

वर्ल्ड मोस्ट वांटेंड की सूची में शुमार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति की नीलाम हो गर्इ। दाऊद इब्राहिम की संपत्ति मुंबर्इ के भिंडी बाजार में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 10 Aug 2018, 3:41 PM IST

dawood

नीलाम हो गर्इ अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की 3.51 करोड़ रुपए में संपत्ति

नर्इ दिल्ली। वर्ल्ड मोस्ट वांटेंड की सूची में शुमार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति की नीलाम हो गर्इ। दाऊद इब्राहिम की संपत्ति मुंबर्इ के भिंडी बाजार में है। इस प्राॅपर्टी को सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट ने खरीदा है। कंपनी ने इस प्राॅपर्टी की कीमत 3.51 करोड़ रुपए लगार्इ थी। आपको बता दें कि इससे पहले अखिल भारतीय महासभा ने इस बोली से अपना नाम वापस ले लिया था।

दो आवेदकों ने लिया हिस्सा
प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्त मंत्रालय के अधीन सफेमा एक्ट के तहत भिंडी बाजार स्थित दाऊद के अमीना मेंशन के नीलामी की गर्इ है। इस नीलामी में दो आवेदकों ने हिस्सा लिया था। नीलामी में प्राॅपर्टी की मूल रकम 79 लाख रुपए रखी गई थी। इस नीलामी में एसबीयूटी ट्रस्ट ने 3.51 करोड़ रुपए का कोटेशन किया था। जबकि जबकि दिल्ली के वकील भूपेंद्र ने संपत्ति के लिए 1.91 करोड़ रुपए की राशि निविदा में भरी थी। जिसके बाद इस प्राॅपर्टी को बाद मे एसबीयूटी ट्रस्ट को सौंप दिया गया।

ट्वाॅयलेट बनवाना चाहती थी महासभा
इससे पहले अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने नीलामी से अपना नाम वापस ले लिया। महासभा दाऊद की संपत्ति को नीलामी में खरीद कर उसे जन शौचालय में परिवर्तित करना चाहती थी, लेकिन अंतिम में समय ई-टेंडर के 25 लाख रुपए की राशि न जमा कर पाने की वजह से महासभा नीलामी में हिस्सा नहीं ले सकी।

इन खबरों को भी पढ़ें
सेंसेक्स-निफ्टी सपाट शुरुआत, जेट एयरवेज आैर एसबीआर्इ के शेयर्स लुढ़के

फिल्मों के शौकीनों के लिए बुरी खबर, 50 फीसदी तक महंगी हो सकती है मल्टीप्लेक्स की टिकट

अब पुलिस को नहीं दिखानी होगी ड्राइविंग लाइसेंस, फोन से ही हो जाएगा काम

निवेशकों का पैसा डूबने पर जेट एयरवेज के चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- मैं शर्मिंदा हूं

सस्ता सामान खरीदने के लिए Ikea स्टोर में मारामारी, कतार में लगकर सामान खरीद रहे लोग

बाबा रामदेव को लगा तगड़ा झटका, लोगों को नहीं भा रहे पतंजलि के प्रोडक्ट्स