स्वीडिश कंपनी की ओर से भारत के हैदराबाद में खोला गया यह पहला स्टोर करीब 4 लाख वर्ग फुट जमीन पर फैला है। इस स्टोर को शुरू करने के लिए Ikea ने करीब 1000 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इस स्टोर में करीब 7,500 प्रॉडक्ट्स मौजूद हैं। इसमें से करीब 100 प्रॉडक्ट्स की कीमत 200 रुपए से भी कम है। स्टोर में सबसे सस्ता प्रोडक्ट 15 रुपए का है। इस स्टोर में करीब 1000 लोगों के बैठने की झमता वाला रेस्तरां भी खोला गया है। इस रेस्तरां में आधे से ज्यादा आइटम वेजिटेरियन हैं। आपको बता दें कि कंपनी की योजना देश के 40 शहरों में स्टोर खोलने की है। हैदराबाद के बाद अगला स्टोर मुंबई में खोला जाएगा। इसके बाद बेंगलुरू और गुरुग्राम में स्टोर खोला जाएगा।