7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आइकिया ने शुरू किया देश में पहला स्टोर, मात्र 200 रुपए में मिलेगा सामान

निया की सबसे बड़ी फर्नीचर रिटेलर कंपनी आइकिया ने 12 साल की तैयारी और घोषणा के 6 साल बाद देश में पहला स्टोर हैदराबाद में खोला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 9 Aug 2018, 5:03 PM IST

ikea

आइकिया ने शुरू किया देश में पहला स्टोर, मात्र 200 रुपए में मिलेगा सामान

नर्इ दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी फर्नीचर रिटेलर कंपनी आइकिया ने 12 साल की तैयारी और घोषणा के 6 साल बाद देश में पहला स्टोर हैदराबाद में खोला है। आइकिया 2025 तक देश भर में 25 स्टोर खोलने की योजना पर भी काम कर रही है। आइकिया की टीम ने भारत में काम शुरू करने से पहले लगभग 1000 घरों में सर्वेक्षण किया और उनकी प्रतिक्रिया के आधार पर उत्पादों की कीमतें रखी गई हैं। खास बात यह है कि फर्नीचर और घरेलू सामान बेचने के लिए मशहूर आइकिया हैदराबाद के स्टोर में रेस्तरां भी है। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत कंपनी के हैदराबाद स्टोर के पहले ग्राहक बने।

आइए जानते हैं स्टोर के बारे में खास बातें
- आइकिया ने भारत में अपने पहले स्टोर में करीब 1000 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
- इस शोरूम में कुल 7,500 प्रॉडक्ट्स मौजूद हैं।
- करीब 1,000 आइटम की कीमत 200 रुपए या उससे कम होगी।
- एक साल के भीतर करीब 60 लाख ग्राहक मिलने की उम्मीद।
- कंपनी ने 1000 लोगों की बैठने की क्षमता वाला रेस्तरां भी खोला है।
- रेस्तरां के मेन्यू में आधे से ज्यादा आइटम वेजिटेरियन होंगे।
- इन आइटम्स को 25 वेंडर्स के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।
- स्विट्जरलैंड की आइकिया विश्व की सबसे बड़ी फर्नीचर रीटेल कंपनी है और इसका एनुअल टर्नओवर 47 अरब डॉलर (करीब 32 हजार करोड़ रुपए) है।
- कंपनी ग्लोबल ऑपरेशन के लिए तीन दशक से भारत से सामान मंगा रही थी।
- 48 सप्लायर्स से सालाना 23 अरब रुपए का सामान खरीदा जाता है।
- भारत में एंट्री के लिए आइकिया 12 साल से तैयारी कर रही थी।
- आइकिया को 2013 में सरकार से 10,500 करोड़ रुपए का इनवेस्टमेंट की अनुमति मिली थी।
- आइकिया रिटेल इंडिया के सीर्इआे पीटी बेत्जेल के अनुसार स्टोर में 950 कर्मचारी होंगे जिनमें आधी महिलाएं होंगी।
- ब्रॉडिन ने कहा कि उनकी योजना देश के 40 शहरों में स्टोर शुरू करने की है।
- हैदराबाद के बाद मुंबई स्टोर 2019 की गर्मियों तक तैयार हो जाएगा। इसके बाद बेंगलुरू और गुरुग्राम में स्टोर शुरू होंगे।