पतंजलि की छवि पर पड़ा असर
बाजार में पकड़ बनाने के लिए पतंजलि का सबसे बड़ी यूएसपी उसकी आयुर्वेदिक फार्मेसी थी। जिसके बाद कंपनी ने धीरे-धीरे हर्बल आैर आॅर्गेनिक फूड प्रोडक्ट्स के तरफ बढ़ी थी। कंपनी ने अलग-अलग सेग्मेंट के कर्इ प्रोडक्ट्स बाजार में उतारे जैसे बिस्किट, नूडल्स, फ्रोजेन वेजिटेबल्स अादि। इस वजह से कंपनी के आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी की छवि पर भी खासा असर पड़ा आैर नतीजतन कंपनी की बाजार में चमकी फीकी पड़ती दिखार्इ दी। इसी दौरान कर्इ दिग्गह कंपनियों ने भी आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स के सेग्मेंट में काफी विस्तार किया है।