
Foreign exchange reserves rise record level of 461.16 billion dollars
नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार 15वें सप्ताह बढ़ता हुआ 03 जनवरी को समाप्त सप्ताह में पहली बार 460 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 03 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.69 अरब डॉलर बढ़कर 461.16 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 27 दिसंबर 2019 को समाप्त सप्ताह में यह 2.52 अरब डॉलर बढ़कर 457.47 अरब डॉलर रहा था।
विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 03 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.01 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और सप्ताहांत पर यह 427.95 अरब डॉलर पर रहा। स्वर्ण भंडार भी 66.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 28.06 अरब डॉलर पर रहा।
आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 30 लाख डॉलर बढ़कर तीन अरब 70 करोड़ 30 लाख डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 70 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ एक अरब 44 करोड़ 70 लाख डॉलर पर रहा।
Updated on:
11 Jan 2020 02:33 pm
Published on:
11 Jan 2020 02:31 pm
बड़ी खबरें
View Allअर्थव्यवस्था
कारोबार
ट्रेंडिंग
