नर्इ दिल्ली। पिछले साल 1 जुलार्इ काे देशभर में 'एक देश एक कर' के उद्देश्य से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया था। जीएसटी लागू होने के एक साल के अंदर एक तरफ जहां सरकार का खजाना झमाझम भरा है वहीं दूसरी तरफ टैक्स चोरी भी जमकर हुर्इ है। मंगलवार को एक लिखित जवाब में शिव प्रताप शुक्ला ने जानकारी दी की बीते एक साल में करीब 3,026 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी हुर्इ है। शुक्ला ने जानकारी दी की पिछले एक साल में इनपुट टैक्स क्रेडिट आैर नाॅन पेमेंट टैक्स के नाम कारोबारियों ने सरकार को 3,026 करोड़ रुपये का चुना लगाया है। शुक्ला ने बताया कि जुलार्इ 2017 से लेकर जून 2018 के बीच कुल 1,205 केस एेसे हैं जिसमें 3,026.55 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी हुर्इ है।