5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IRCTC की नर्इ सर्विस, बुकिंग कराते ही पता चल जाएगा टिकट कन्फर्म होगा या नहीं

अब आप IRCTC के वेबसाइट या मोबाइल एेप से वेटिंग टिकट खरीदते वक्त आपको ये भी पता चल जाएगा इस टिकट के कंफर्म होने की कितनी संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 1 Jun 2018, 2:58 PM IST

IRCTC

irctc

नर्इ दिल्ली। IRCTC ने अब रेलवे टिकट बुक करने को लेकर अापको एक नर्इ सौगात लेकर आर्इ है। अगर आप लंबी वेटिंग लिस्ट के वजह से कन्फर्म टिकट नहीं खरीद पाते हैं तो चिंता न करें। IRCTC ने अपने नर्इ व्यवस्था के तहत आपके इस चिंता का समाधान कर दिया है। अब आप IRCTC के वेबसाइट या मोबाइल एेप से वेटिंग टिकट खरीदते वक्त आपको ये भी पता चल जाएगा इस टिकट के कंफर्म होने की कितनी संभावना है। गौरतलब है कि मंगलवार(29 मर्इ) को IRCTC ने अपने वेबसाइट की रूपरेखा को पूरी तरफ से बदल दिया है। IRCTC के इस नए वेबसाइट में यात्रियों के लिए कर्इ नर्इ सुविधाआें दी गर्इ हैं।


रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिया था अाइडिया

इस पर रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'सीट कन्फर्म होने के अनुमान के नए फीचर के हिसाब से कोई भी व्यक्ति यह पता लगा सकता है कि उसके वेटिंग या RAC टिकट के कन्फर्म होने की कितनी संभावना है। पहली बार हम पैसेंजर ऑपरेशंस और बुकिंग पैटर्न के आंकड़ों के हिसाब से लोगों को यह जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे।' उन्होंने अागे बताया कि रेलवे टिकट के कंफर्म हाेने की इस अग्रिम संभावना का आइडिया रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिया था। इसे सेवा को IRCTC की वेबसाइट से जोड़ने के लिए एक साल की डेडलाइन तय की थी।


वेबसाइट के नए वर्जन में ये नर्इ सुविधाएं भी

अधिकारी ने बताया की IRCTC को ये खास सुविधा देने के लिए एल्गो नें पिछले 13 साल के आंकड़ों का उपयोग करेगा। पहले ही कुछ निजी वेबसाइट इस तरह के पुर्वानुमान सुविधा दे रहे हैं। लेकिन रेलवे ने ये दावा किया है कि उसकी ये नर्इ सुविधा अधिक भरोसेमंद होगा। एेसा इसलिए क्योंकि रेलवे के पास डेटाबेस का एक बहुत बड़ा भंडार है। यही नहीं इसके साथ ही IRCTC ने अपने ग्राहकों को कर्इ आैर सुविधाएं भी दी हैं। अब आपको सीट की उपलब्धता के बारे मे जानकारी पाने के लिए IRCTC केव वेबसाइट पर लाॅग इन नहीं करना होगा। इसके पहले वेबसाइट के पुराने वाले वर्जन में ये सुविधा केवल रजिस्टर्ड यूजर्स को ही मिलता था। अधिकारी ने बताया, 'रेल टिकट बुकिंग के दौरान हर यात्री को एक अलग कार्ड दिया जाएगा, जिसमें वह अपना विवरण उपलब्ध कराएंगे। पहले से भरी हुई जानकारी की मदद से टिकट की जल्द बुकिंग हो सकेगी।