5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेंद मोदी की वजह से नहीं हो सका इस व्यक्ति का तत्काल टिकट, जानिये पूरा मामला

IRCTC की वेबसाइट को आेपन करते ही मोदी सरकार की उपलब्धियोें का विज्ञापन सामने आ रहा है, जिससे लोगों को टिकट बुक कराने में परेशानी हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 1 Jun 2018, 1:12 PM IST

IRCTC

पीएम नरेंद मोदी की वजह से नहीं हो सका इस व्यक्ति का तत्काल टिकट, जानिये पूरा मामला

नर्इ दिल्ली। अगर आपको किसी काम से कहीं बाहर जाना हो आैर आप तत्काल टिकट बुक कराने के लिए आर्इआरसीटीसी की वेबसाइट पर जातें हैं आैर उसके बाद भी देश के प्रधानमंत्री की वजह से आपका टिकट ना हो सके तो आपको कैसा लगेगा? यह कोर्इ काल्पनिक घटना या कहानी नहीं बल्कि सच्चार्इ है। जिसे जानकर आपको भी लगेगा कि हां जो उस शख्स के साथ हुआ वो किसी के साथ एेसा ना हो। जिसके बाद उस शख्स रेल मंत्री के नाम खत लिखा है। जिसमें उन्होंने न्याय आैर व्यवस्था को दुरुस्त करने की गुहार लगार्इ है। इस खत को एक न्यूज वेबसाइट क्विंट ने इस खबर को प्रकाशित किया है। आइए आपको पढ़ाते हैं वो पूरा खत जिसमें उस व्यक्ति ने अपनी पूरा व्यथा लिखी है।

महामहिम रेल मंत्री जी,
सादर नमस्कार,

सबसे पहले आपको मोदी सरकार के 48 माह पूरे करने की बधाई। लेकिन इन 48 महीने के विज्ञापन मेरे और करोड़ों रेल यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी की सबब बन गए हैं। जिसकी वजह से मुझे रेलवे का तत्काल टिकट नहीं मिल सका।

आप बड़े नेता हैं। तीन मंत्रालयों का बोझ आपके सिर पर है। इसलिए मेरी यह समस्या आपको बहुत छोटी लग सकती है। लेकिन देश के लाखों करोड़ लोग जो रेलवे सुविधाआें का लाभ लेते हैं उनके लिए यह समस्या काफी बड़ी आैर विकराल रूप ले चुकी है।

अब आपके सामने प्रमुख मुद्दे को सामने लेकर आता हूं। मौजूदा समय में irctc.co.in में मोदी सरकार की 48 महीनों की उपलब्धियों का विज्ञापन डाला गया है, जिसे मैंने ही नहीं पूरे देश में काफी अच्छी तरह से पढ़ आैर समझ लिया है। लेकिन वेबसाइट को जितनी भी बार आेपन कर रहे हैं वो विज्ञापन बार बार एक एक बैरियर की तरह सामने आ रहा है आैर रिजर्वेशन प्रक्रिया को पूरे होने में अड़चन पैदा कर रहा है। आपको शायद इस दिक्कत का अहसास ना हो, लेकिन हम इतने खुशनसीब नहीं है। हमें टिकट हासिल करने के लिए संघर्ष करना होता है। खासतौर पर अगर इमरजेंसी में जाने के लिए तत्काल सेवा का इस्तेमाल करना हो।

जैसा कि आपको जानकारी है कि तत्काल टिकट हासिल करने के लिए अच्छी किस्मत के साथ-साथ सही टाइमिंग, इंटरनेट स्पीड आैर बाकी जरूरी चीजों का एक साथ होना कितना जरूरी है। उसके बाद ही तत्काल का टिकट कंफर्म हो पाता है। लेकिन रिजर्वेशन पोर्टल irctc.co.in में मोदी सरकार के 48 महीनों के विज्ञापन की वजह से मैं तत्काल टिकट नहीं करा पाया। पूरी कोशिश की, पर तत्काल टिकट नहीं मिल पाया। जबकि मुझे एक बेहद जरूरी काम के लिए बाहर जाना था जिसके लिए मैं तत्काल टिकट करा रहा था।

मैंने सुबह 9 बजे से तैयारी की थी। ठीक 9 बजकर 50 मिनट पर irctc.co.in साइट आेपन की, विज्ञापन हटाया आैर लॉग इन किया। लेकिन 9 बजकर 59 मिनट पर साइट हैंग हो गई। जैसे ही साइट को रिफ्रेश किया तो आपकी सरकार का विज्ञापन सामने आ गया। उसे हटाने का प्रयास किया तो दूसरी विंडो आेपन हो गर्इ। जिसके बाद तो उपलब्धियों की पूरी फेहरिस्त सामने तैर गर्इ। मैं दोबारा साइट पर आया तो गाड़ी निकल चुकी थी। तत्काल खत्म हो चुके थे आैर तत्काल का वेटिंग 33 हो चुका था।

यह तमाम बातें मैंने आपको इसलिए बतार्इ ताकि जो मेरे साथ हुआ वो किसी आैर के साथ ना हो। आपसे अनुरोध है कि कृपया इस तरह के विज्ञापनों को उन जरूरी सेवाआें के सामने ना लेकर आएं जिससे लोगों को परेशानी हों। मुझे उम्मीद है कि मेरी इस परेशानी को मंत्रालय संज्ञान में लेगा आैर तत्काल इसमें सुधार करने का प्रयास करेगा।