5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली खुद कितने हैं ज्यादा अमीर

45 करोड़ रुपए की है पर्सनल प्रोपर्टीज, 7 करोड़ रुपए की हैं पर्सनल कारें ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए लेते हैं 2 से 3 करोड़ रुपए, आईपीएल से भी करते हैं कमाई

2 min read
Google source verification
sourav_ganguly.jpeg

नई दिल्ली। लंबे समय तक क्रिकेट की ड्रीम टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन के 'दादा' रहे सौरव गांगूली अब दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के 'दादा' बन गए हैं। मतलब साफ है कि सौरव गांगूली अब बीसीसीआई के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। 9 महीने के लिए चुने नए अध्यक्ष के तौर पर चुने गए सौरव गांगुली को प्रिंस ऑफ कोलकाता भी कहा जाता है। क्या आपको पता है कि वर्ल्ड क्रिकेट के इस प्रिंस के पास कितनी संपत्ति है? क्रिकेट छोडऩे के बाद भी वो किस तरह से कमाई कर रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं...

यह भी पढ़ेंः-लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं, आज इतने चुकाने होंगे दाम

354 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं सौरव गांगुली
देश के महानतम क्रिकेट कप्तानों में से एक सौरव गांगूली का नाम पूरी दुनिया में काफी आदर से लिया जाता है। अब वो दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी बन गए हैं। अब सवाल यह कौंध रहा है कि आखिर वो कितने अमीर हैं। मीडिया रिपोर्ट्रस की मानें तो उनके पास 354 करोड़ रुपए की संपति है। संपन्न परिवार में पैदा हुए सौरव गांगुली को प्रिंस ऑफ कोलकाता भी कहा जाता है। उसके बाद भी उन्होंने अपने दम पर खूब रुपया कमाया और क्रिकेट जगत में इज्जत भी हासिल की। आज भी क्रिकेट जगत फैंस उनके लिए काफी पागल हैं।

यह भी पढ़ेंः-एयर इंडिया ने कहा, तेल कंपनियों के साथ मुद्दों को जल्द सुलझाया जाएगा

क्रिकेट कांमेंट्री में कमाते हैं इतना
क्रिकेट छोडऩे के बाद भी वो क्रिकेट से अलग नहीं हुए। उन्होंने क्रिकेट कांमेंट्री में भी अपना काफी नाम कमा लिया है। वो कांमेंट्री के लिए स्पोट्र्स चैनल से सालाना 7 करोड़ रुपए से ज्यादा ले रहे हैं। इतना ही रुपया बीसीसीआई के ए प्लस की श्रेणी के कुछ खिलाडिय़ों को मिलता है। वहीं वो कई ब्रांड को एंडोर्स भी करते हैं। जिसके लिए वो मोटी फीस भी लेते हैं। आंकड़ों की मानें तो सौरव गांगुली ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 2 से 3 करोड़ रुपए लेते हैं। वहीं वो इंडियन सुपर लीग टीम एटलेटिको द कोलकाता के को ऑनर भी हैं।

यह भी पढ़ेंः-अमरीका-चीन ट्रेड डील से भारत समेत एशियाई बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 144 अंक चढ़ा

करोड़ों रुपयों की प्रोपर्टी और लग्जरी कार
वहीं सौरव गांगुली के घर की बात करें तो कोलकाता में उनका काफी बड़ा घर है। जिसमें दर्जनों कमरें हैं। वहीं उसकी कीमत भी 7 करोड़ रुपए है। रियल एस्टेट के तौर पर उनके पास 45 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रोपर्टी है। वहीं उनके ?पास कारों का भी काफी बड़ा कलेक्शन है। उनके पास ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज बेंज की गाडिय़ां हैं। जिनकी कुल कीमत 7 करोड़ रुपए से ज्यादा है।