27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

300 रुपए की नौकरी से 30 करोड़ की घूस तक, जानें येदियुरप्‍पा के तीसरी बार सीएम बनने तक की कहानी

वर्ष 2011 में येदियुरप्पा और उनके परिवार के सदस्यों8 पर 30 करोड़ रुपए की घूस आरोप लगा था।
2 min read
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

May 17, 2018

B S Yeddyurappa

नई दिल्‍ली। बीएस येदियुरप्‍पा, कितना जानते हैं आप इस शख्‍स को? तीसरी बार सीएम बनने के बाद भी येदियुरप्‍पा के इतिहास ने इनका पीछा नहीं छोड़ा है। काफी साधारण परिवार से आने वाले येदियुरप्‍पा की जिंदगी कभी इतनी आसान नहीं रही। इससे पहले दो बार सीएम बनने के बाद भी कभी वो अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। आखिर क्‍यों? मात्र 300 रुपए की नौकरी से अपनी जिंदगी की शुरूआत करने वाले येदियुरप्‍पा पर 30 करोड़ रुपए की घूस लेने का आरोप लगा। जिसके बाद उन्‍हें जेल तक जाना पड़ा। बाद में रिहा हुए। उनकी इस जिंदगी के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी है। आइए आपको भी बताते हैं उनकी इस जिंदगी के बारे में...

मात्र 300 रुपए की नौकरी से की थी शुरूआत
येदियुरप्‍पा काफी साधारण परिवार से थे। शुरूआती जिंदगी में संघर्ष करने वाले येदियुरप्‍पा ने एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी से अपने जीवन की शुरूआत की। क्‍लर्क की नौकरी और 300 रुपए प्रति की तनख्‍वाह पाने येदियुरप्‍पा और उनके परिवार का जीवन काफी मुकिश्‍लों से कटता था। लेकिन उनकी जिंदगी बदली और जिस कंपनी में क्‍लर्क थे उसी कंपनी की मालिक की बेटी से उनकी शादी हो गई।

राजनीति में एंट्री और हार्डवेयर की शॉप
जब येदियुरप्‍पा ने राजनीति में एंट्री की तो उन्‍होंने अपना जीवन चलाने के लिए एक हार्डवेयर की शॉप भी खोली। हार्डवेयर की शॉप चल निकली और उनका राजनीतिक जीवन भी। हार्डवेयर की शॉप से उन्‍हें उनके परिवार को चलाने जितनी कमाई आराम से हो जाती थी। उसके बाद भी येदियुरप्‍पा के सपने और इरादे आसमान पर थे। उसके बाद उन्‍होंने कभी पीछे मुढ़कर नहीं देखा।

30 करोड़ की घूस का आरोप
येदियुरप्‍पा कर्नाटक बीजेपी एक बड़ा और चेहरा बन चुके थे। उन्‍होंने पार्टी को काफी आगे तक बढ़ाया था। 2007 में जब येदियुरप्‍पा सत्‍ता में आए तो उनकी सरकार 7 दिन में ही ढेर हो गई। उसके बाद उन्‍होंने हिम्‍मत नहीं हारी। लेकिन बदकिस्‍मति कभी पीछा नहीं छोड़ी। 2008 में चुनाव हुए और बीजेपी फिर सत्‍ता में आई। 2011 में तीन साल पूरे होने के बाद येदियुरप्‍पा की जिंदगी ने फिर करवट बदली और करीब 30 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगा। जिसके लिए उन्‍हें जेल तक जाना पड़ा। 2016 में उन्‍हें कोर्ट से आरोपों से मुकित मिली।