5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आस्था ही नहीं बल्कि बजट में भी सबसे ऊपर है कुंभ मेला, अब तक का सबसे महंगा कुंभ इस साल

कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा मेला है। इस वर्ष मेले में 100 देशों से करीब 8 करोड़ से 12 करोड़ लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है। इस भव्य कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने संगम सिटी इलाहाबाद में होने वाले कुंभ मेले के लिए इस बार 4200 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है।

2 min read
Google source verification
Kumbh Mela

आस्था ही नहीं बल्कि बजट में भी सबसे ऊपर है कुंभ मेला, अब तक का सबसे महंगा कुंभ इस साल

नई दिल्ली। कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा मेला है। इस वर्ष मेले में 100 देशों से करीब 8 करोड़ से 12 करोड़ लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है, जो स्पेन और जर्मनी की कुल आबादी है। उत्तर प्रदेश के फाइनेंस मिनिस्टर राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने संगम सिटी इलाहाबाद में होने वाले कुंभ मेले के लिए इस बार 4200 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है, जो अब तक का सबसे अधिक बजट आवंटन है और साल 2013 में महाकुंभ के लिए आवंटित बजट का तीन गुना है। 2013 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1,214 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया था। इस वर्ष आवंटित किए गए बजट में केन्द्र सरकार की ओर से 2,200 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। वहीं बात अगर 2013 की करें तो 2013 में केन्द्र सरकार द्वारा 1,142 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया था।



































साल 2019साल 2013
बजट4200 करोड़ रुपए1,214 करोड़ रुपए
एरिया32 sq km19.36 sq km
श्रद्धालु12 करोड़ (अनुमानित)8.8 करोड़
बिजली40,700 LED लाइट्स22,000 LED लाइट्स
सुरक्षा20,000-22,000 पुलिस कर्मी12,500 पुलिस कर्मी

ये है दुनिया का सबसे बड़ा मेला

बता दें कुंभ मेले का वर्णन हिंदू माइथोलॉजी में भी मिलता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा मेला है जहां सबसे अधिक लोग जुटते हैं। करोड़ों लोग गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के पवित्र संगम पर स्नान करते हैं। अर्द्धकुंभ हर छह साल पर होती और कुंभ मेला प्रत्येक 12 साल पर। लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अर्द्धकुंभ को कुंभ और कुंभ को महाकुंभ नाम दिया है। इस वर्ष कुंभ मेले का बजट ही नहीं बल्कि एरिया, बिजली, सुरक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित बहुत कुछ बढ़ा है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।