47 साल के इस शख्स को मियामी की फेडरल कोर्ट ने सोमवार को विदेशी सरकारी अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाने, चोरी और धोखाधड़ी करने के मामले में दोषी ठहराया। उस पर 26 निवेशकों का 8 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी की योजना के संबंध में भी दोषी करार दिया है। अब फेडरल कोर्ट उसे इसी साल अगस्त महीने में सजा सुनाएगी। आपको बता दें कि सऊद पर ये कोई पहला मामला नहीं है जब वो फेडरल कोर्ट पहुंच हो। रिकॉर्ड को मुताबिक पिछले तीस साल में होटल के कर्मचारियों, क्रेडिट कार्ड कंपनियों, दुकानदारों और निवेशकों से धोखाधड़ी का कई आरोप लगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि गिग्नेक बार-बार पकड़े जाने बावजूद उसने अपनी राजकुमार वाली पहचान नहीं छोड़ी. वो लगातार लोगों को यही बताता रहा कि वो सऊदी अरब के राजपरिवार का सदस्य है।