7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीकी विदेश मंत्री ने भारत से कहा- वेनेजुएला से न करें कच्चे तेल की खरीदारी

वेनेजुएला को अलग-थलग करने के लिए पूरी ताकत के साथ कूटनीतिक और आर्थिक अभियान चला रहे अमरीका ने भारत से कराकास के तेल का बहिष्कार करने को कहा है। अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भारतीय विदेश सचिव विजय गोखले से मुलाकात के दौरान इस पर चर्चा की। उन्होंने कहा, "हम भारत से भी कह रहे हैं कि वह मादुरो शासन की आर्थिक जीवन रेखा न बने।"

2 min read
Google source verification
Vijay Gokhle and Mike Pompoe

अमरीका विदेश मंत्री ने भारत से कहा- वेनेजुएला से न करें कच्चे तेल की खरीदारी

नर्इ दिल्ली। वेनेजुएला की निकोलस मादुरो सरकार को अलग-थलग करने के लिए पूरी ताकत के साथ कूटनीतिक और आर्थिक अभियान चला रहे अमरीका ने भारत से कराकास के तेल का बहिष्कार करने को कहा है। अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भारतीय विदेश सचिव विजय गोखले से मुलाकात के दौरान इस पर चर्चा की। पोम्पियो ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुझे विश्वास है कि वे भी वेनेजुएला के लोगों के लिए वास्तविक खतरे को समझते हैं।"


भारत से माइक पोम्पियो ने क्या कहा

उन्होंने कहा, "हम भारत से भी कह रहे हैं कि वह मादुरो शासन की आर्थिक जीवन रेखा न बने।" उन्होंने हालांकि इस बताने से इनकार कर दिया कि गोखले की प्रतिक्रिया क्या थी। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा, "मैं निश्चित रूप से बातचीत की जानकारी नहीं दे सकता। यह निजी वार्तालाप है।" राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन और उसके सहयोगियों ने वेनेजुएला के विपक्ष के नेता और नेशनल एसेंबली के अध्यक्ष जुआन गुआइदो को देश के राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दे दी है और उन्होंने मादुरो से पद छोड़ने को कहा है।


वेनेजुएला के तेल का प्रमुख आयातक है भारत

अपने संवाददाता सम्मेलन के दौरान पॉम्पियो ने क्यूबा, रूस और चीन की मादुरो सरकार को समर्थन देने के लिए आलोचना की। उन्होंने कहा, "क्यूबा और रूस वेनेजुएला के लोगों के लोकतांत्रिक और उनके कल्याण के सपने को कमजोर कर रहे हैं।" गौरतलब है कि भारत, वेनेजुएला के तेल का एक प्रमुख आयातक है, जिसके लिए वह नकद भुगतान करता है। 2017-18 में भारत ने वेनेजुएला से 1.15 करोड़ टन तेल का आयात किया था, जो इसका चौथा सबसे बड़ा स्रोत है। इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने भी पिछले माह ट्विटर पर भारत को चेताया था कि अगर वह वेनेजुएला से तेल खरीदता है तो उसे याद रखा जाएगा।