27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के लिए सऊदी अरब से मिले 6 अरब डाॅलर की मदद काफी नहीं, IMF के सामने फिर फैलाया हाथ

गत सोमवार को ही एक इंटरनेशनल इकोनाॅमिक फोरम में पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने शिरकत किया था। इसी फोरम में सऊदी अरब ने पाकिस्तान को 6 अरब डाॅलर की मदद करने की घोषणा की थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 25 Oct 2018, 3:00 PM IST

Imran Khan

पाकिस्तान के लिए सऊदी अरब से मिले 6 अरब डाॅलर की मदद काफी नहीं, IMF के सामने फिर फैलाया हाथ

नर्इ दिल्ली। गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश पाकिस्तान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आर्इएमएफ) के सामने हाथ फैलाना पड़ा है। इसके पहले सऊदी अरब ने पाकिस्तान को राहत पैकेज के तौर पर 6 अरब डाॅलर देने का एेलान किया था। पाकिस्तानी फाॅरेक्स एक्सचेंज ने बुधवार को जानकारी दी कि सउदी अरब से राहत पैकेज के बाद भी पाकिस्तान ने आर्इएमएफ से मदद मांगी है।


सऊदी इकोनाॅमिक फाेरम में मिली पाकिस्तान को मदद

गौरतलब है कि अक्टूबर माह के शुरुआत में ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने वित्त मंत्री असर उमर को कहा था कि वो अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के सामने आर्थिक मदद का प्रस्ताव रखें। बता दें कि इसके पहले पाकिस्तान ने अपने पड़ोसी मुल्काें से भी मदद मांगी थी लेकिन उन्होंने मदद करने से इन्कार कर दिया था। लेकिन पाकिस्तान के लिए परिस्थिति तब बदली जब सोमवार को इमरान खान रियाद में एक इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट इकोनाॅमिक फोरम में शामिल करने गए थे। प्रत्रकार जमाल खशोग्गी के मर्डर के बाद यूरोपियन व अमरीकी निवेशकों ने इसका बहिष्कार किया था।


पाकिस्तान को अभी भी चाहिए 10 अरब डाॅलर

इस फोरम में इमरान खान की मुलाकात सऊदी किंग सलमान आैर क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से हुर्इ थी। इस मुलाकात के बाद सऊदी अरब ने पाकिस्तान को 3 अरब डाॅलर देने का एेलान किया आैर इसके साथ ही 3 अरब डाॅलर की तेल की देने की घोषणा की है। तेल का भुगतान पाकिस्तान बाद में भी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान को करीब 10 अरब डाॅलर की आर्थिक मदद की जरूरत है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से पैसे लेने की बात की अभी तक पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुर्इ है। इसके लिए आर्इएमएफ से नवंबर के पहले सप्ताह में बातचीत होनी है।