नई दिल्ली: बैंको में इंटरेस्ट रेट कम है, शेयर मार्केट में जोखिम बहुत है ऐसे में सभी को एक ही चिंता है कि आखिर इस वक्त में कमाई करें तो कैसे । कहां पैसा लगाएं जहां निश्चित और सुरक्षित मुनाफा मिल सके। अगर आप भी यही सब सोच रहे तो रिलायंस आपके लिए शानदार मौका लाया है। दरअसल 19 अरब डॉलर के नुकसान के बावजूद रिलायंस अभी देश की सबसे कैश रिच कंपनी है और इस कंपनी ने डेट ( DEBT ) मार्केट में उपलब्ध सस्ते फंड का लाभ उठाने के लिए टारगेटेड लांग टर्म रेपो आपरेशन रूट के जरिए 9000 करोड़ रुपये जुटाने का फैसला किया है। यह राशि नॉन कंवर्टिबल डिबेंचयर के जरिए जुटाया जाएगा ।