नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अपने साहसिक फैसलों के लिए जाना जाता है। इसमें कई फैसले एेसे हैं जिन्होंने देश की तकदीर ही बदल दी थी। एेसा ही एक फैसला देश के प्राइवेट बैंकों का सरकारीकरण करना। इंदिरा गांधी ने 19 जुलाई 1969 को देश के 14 सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों का सरकारीकरण कर दिया था। इस दिन को फाइनेंशियल सेक्टर में काफी अहम माना जाता है। खबरों के अनुसार जिस समय इन 14 बैंकों का सरकारीकरण किया गया था, उस समय इन बैंकों में देश के कुल बैंक डिपॉजिट का 85 फीसदी हिस्सा जमा था। कहा जाता है कि इंदिरा गांधी ने बैंकिंग कंपनियां अध्यादेश (अधिग्रहण और उपक्रमों का स्थानांतरण) पारित कर प्राइवेट बैंकों का सरकारीकरण किया था।