
नर्इ दिल्ली।भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआर्इ) ने गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव पर 350 रुपए का सिक्का पेश करने की घोषणा की थी। आरबीआर्इ के इस घोषणा के बाद से अब इस विशेष सिक्के को हासिल करने के लिए बिहार के लोगों के बीच उत्सुकता देखने को मिल रही है। 350 रुपए के इस खास सिक्के को हासिल करने के लिए लोगों में काफी होड़ मची है, खासकर सिख समुदाय के लोग इस खास सिक्के को पाने के लिए बेसब्री से इंंतजार कर रहे हैं। लोगों में इसे पाने का इतना खुमार है कि वो हर रोज आरबीआर्इ के दफ्तर पहुंचने लगे हैं। हालांकि आरबीआर्इ के अधिकारियों ने ये बात साफ कर दिया है कि इस खास सिक्के को पाने के लिए आपको आरबीआर्इ के दफ्तर आने के जरुरत नही हैं। एेसे में हम आपको बताते हैं कि आप कैसे 350 रुपए को हासिल कर सकते हैं।
एेसे मिलेगा अापको 350 रुपए का सिक्का
यदि आप इस सिक्के को हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रिजर्व बैंक नहीं जाना होगा बल्कि आप इसे अपने घर बैठे ही पा सकते हैं। आप इसे एडवांस बुकिंग के जरिए पा सकते हैं। रिजर्व बैंक के अधिकारियों के मुताबिक, इसके लिए आपको बस किसी भी बैंक के वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके बाद आरबीआर्इ जैसे ही इस विशेष सिक्के को जारी करेगी, आप इसे हासिल कर सकते हैं।
कुछ एेसा होगा 350 रुपए का नया सिक्का
आमतौर पर चलन में आने वाले सिक्कों से 350 रुपए का ये सिक्का कर्इ मायनों में अलग होगा। 350 रुपए का ये सिक्का 44 mm का होगा। इस सिक्के में चांदी, काॅपर, निकेल आैर जिंक मिला होगा। सिक्के एक हिस्से में अशोक स्तम्भ होगा, जिसके बीच में सत्यमेव जयते लिखा होगा। वहीं दूसरे हिस्से में इंग्लिश आैर देवनागरी लिपि में भारत लिखा होगा। इसी हिस्से पर रुपए का सिंबल भी बना होगा आैर बीच में अंको में 350 लिखा होगा।
लिखा होगा श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का नाम
सिक्के के पीछे वाले हिस्से में श्री हरमिंदर जी पटना साहिब तख्त का चित्र भी बना होगा। इसी चित्र के ऊपर आैर नीचे के हिस्से में इंग्लिश आैर देवनागरी में "श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश उत्सव" लिखा होगा। इसके साथ ही इस सिक्के पर 1662-2016 भी लिखा होगा। आरबीआर्इ ने अपने नोटिफिकेशन में बताया है कि इस विशेष सिक्के का वजन 34.65 से 35.35 ग्राम के बीच होगा।
Published on:
13 Apr 2018 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allअर्थव्यवस्था
कारोबार
ट्रेंडिंग
