
तेज हुई अमेरिका-चीन के बीच की जंग, ट्रंप ने लगाया 200 अरब डॉलर के चीनी समान पर ट्रैरिफ
नई दिल्ली। अमरीका और चीन के बीच चल रही ट्रेड वॉर एक बार फिर तेज हो गई है। अमरीका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर से चीनी समान पर 10 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 200 अरब डॉलर यानी 14.40 लाख करोड़ के चीनी समानों पर 10 फीसद टैरिफ बढ़ा दिया है। इस साल के अंत तक इन समानों पर लगने वाला टैरिफ बढ़कर 25 फीसद हो जाएगा। अमरीका के इस कदम से दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच चल रहा ट्रेड वॉर और भंयकर रूप लेती नजर आ रहा है।
इस दिन से लागू होगें नए टैरिफ
अमरीका प्रशासन ने सोमवार को घोषणा की है कि अतिरिक्त टैरिफ 24 सितंबर से लागू होंगे। इससे पहले अमेरिका ने 50 अरब डॉलर के चीनी समानों पर टैरिफ लगाया था। इससे चीन से अमरीका को बेचे जाने वाले करीब आधे उत्पादों पर असर पड़ेगा। लेकिन अमरीका प्रशासन ने कुछ समानों को छोड़ दिया है। स्मार्ट घड़ियों, साइकिल शिशु कार सीटों जैसे अन्य उपभोक्ता उत्पादों को छोड़ दिया। इन चीजों पर टैरिफ नहीं लगाया गया है।
टैरिफ लगाने से खतरे में पड़ी बातचीत
इस टैरिफ को ऐसे वक्त में लगाया गया है जब वाशिंगटन और बीजिंग के बीच व्यापार वार्ता दोबारा शुरू करने पर काम चल रहा है। इतना ही नहीं ट्रंप ने अपने सलाहकारों से कहा है कि वह 200 अरब डॉलर राउंड के साथ दबाव बनाना शुरू करें। ट्रंप के इस फैसले से चीन के साथ राजनैतिक बातचीत की संभावाएं भी खतरे में पड़ गई हैं।
चीन को झेलना पड़ सकता है और नुकसान
चीनी समानों पर टैरिफ बढ़ाने के बाद अमरीका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है की अगर चीन ने किसी भी तरह से बदला देने वाला काम किया तो उसे अतिरिक्त टैरिफ के तौर पर और ज्यादा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। ट्रंप ने आगे कहा कि चीन को हमने कई मौका दिया है। मैं एक बार फिर चीन के नेताओं से मांग कर रहा हूं कि वह अपने देश की अनुचित व्यापार कार्यप्रणाली को खत्म करने पर काम करें।
Updated on:
18 Sep 2018, 3:18 PM IST
Published on:
18 Sep 2018, 12:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.