19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस देवी मंदिर में आता है 500 करोड़ रुपए का सालाना चढ़ावा, हर साल दर्शन करने आते हैं एक करोड़ श्रद्घालु

वैष्णो देवी मंदिर में हर साल करीब एक करोड़ श्रद्घालु आते हैं, जिनके चढ़ावे आैर दान से मंदिर के ट्रस्ट के पास सालाना 500 करोड़ रुपए का चढ़ावा आता है।

2 min read
Google source verification
Vaisno devi temple

इस देवी मंदिर की है 500 करोड़ रुपए की सालाना कमार्इ, हर साल दर्शन करने आते हैं एक करोड़ श्रद्घालू

नर्इ दिल्ली। नवरात्र के दिनों में देवी मां के मंदिरों में श्रद्घालुआें की भीड़ ज्यादा हो जाती है। सिर्फ गली मोहल्लों में मौजूद मंदिरों में ही नहीं बल्कि देश के नामी मंदिरों में का भी यही हाल रहता है। खासकर शक्तिपीठों का। जिसके बाद दन मंदिरों की कमार्इ में भी इजाफा होता है। क्या आपको पता है कि देश का एेसा कौन देवी मंदिर हैं जो चढ़ावे के मामले रिकाॅर्ड ताेड़ता है। शायद आपको यकीन हो लेकिन एक देवी मंदिर एेसा भी है जहां हर साल 500 करोड़ रुपए की चढ़ावा आता है। हर साल लाखों लोग यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर वो कौन सा देवी मंदिर है जिसका चढ़ावा अरबों रुपयों में हैं।

चढ़ावे के मामले में इस देवी मंदिर का कोर्इ सानी नहीं
देश में देवी मंदिरों की कोर्इ कमी नहीं है। 51 शक्तिपीठों के अलावा हजारों देवी मंदिरों की स्थापना देश में हो चुकी है। लेकिन हम जिस देवी मंदिर की बात कर रहे हैं वो उत्तर भारत या भारत नहीं बल्कि दुनियाभर में इस देवी मंदिर का नाम है। इस मंदिर का नाम है वैष्णो देवी। वैष्णो देवी मंदिर में आने वालों का तांता पूरे साल लगा ही रहता है। इसकी यात्रा भी काफी मानी जाती है इसके बावजूद भी सालभर में लाखों लोग यहां जाते हैं। सिर्फ देश ही नहीं विदेशों से भी लोग यहां पर आते रहते हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस मंदिर की देश ही नहीं विदेशों में भी काफी मान्यता है।

साल में एक करोड़ दर्शन करने आते हैं श्रद्घालु
जैसा कि हमने आपको बताया कि पूरे साल वैष्णों माता मंदिर में दर्शन करने आने वालों का तांता लगा ही रहता है। एेसे में सवाल ये है उठता है कि आखिर इस मंदिर में हर साल कितने लोग आते हैं? जवाब है एक करोड़। जी हां, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वैष्णों माता मंदिर में हर साल 80 लाख से एक करोड़ तक श्रद्घालु दर्शन करने के लिए आते हैं। यह मंदिर देश का दूसरा एेसा मंदिर है जहां पर इतनी संख्या में श्रद्घालु दर्शन करने के लिए आते हैं। सबसे पहला नंबर दक्षिण भारत का भगवान विष्णु का है।

500 करोड़ रुपए सालाना है मंदिर का चढ़ावा
वैष्णो देवी मंदिर में करीब एक करोड़ श्रद्घालू अाते हैं। एेसे में वहां पर चढ़ावा आैर दान भी खूब होता है। हर साल श्रद्घालु यहां आकर करोड़ों-अरबाें रुपयों का चढ़ावा आता है। जो सीधा ट्रस्ट के पास आता है। देश के तमाम प्रमुख मंदिरों की बात करें तो वैष्णो देवी मंदिर देश का दूसरा एेसा मंदिर है जहां हर साल सबसे ज्यादा चढ़ावा आता है। हर साल मंदिर में चढ़ावा आैर दान से 500 करोड़ रुपए आते हैं। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस मंदिर का देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में क्या महत्व है।