नई दिल्ली। आमतौर पर सर्दियों के सीजन में रोज इस्तेमाल होने वाली सब्जियों की कीमत हर साल बढ़ती है। लेकिन इस साल ज्यादा बारिश इनकी कीमतें में 120 से 125 फीसदी तक बढ़ा दी है। थोक बाजार में जो टमाटर दो महीने पहले 20 रुपए किलो था वो अब बढ़कर 44 रुपए तक पहुंच गया है। ठीक इसी तरह प्याज के दाम भी 125 फीसदी तक बढ़ गए है। जो प्याज थोक बाजार में सितंबर में 20 रुपए किलो था वो अब बढ़कर 45 रुपए प्रति किलों जा पहुंचा है।