27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

70 साल के दइतरी ने चीर दिया पहाड़ का सीना, पूरे गांव के लिए खोद दी पानी की नहर

70 साल के दइतरी नायक ने सूख रही सौ एकड़ खेती के लिए पहाड़ खोदकर नहर बनाई है। दइतरी ने गोइनसिका नामक पहाड़ के बीच से तीन किलोमीटर तक रास्ता बनाकर कर प्यासे क्षेत्र को जलधार दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 22 Jun 2018, 10:00 AM IST

Education,manjhi,inspirational story in hindi,motivational story in hindi,damtari nayak,

damtari nayak story in hindi

माउंटेनमैन दशरथ माझी की तर्ज पर अब ओडिशा को कैनाल मैन मिला है। 70 साल के दइतरी नायक ने सूख रही सौ एकड़ खेती के लिए पहाड़ खोदकर नहर बनाई है। दइतरी ने गोइनसिका नामक पहाड़ के बीच से तीन किलोमीटर तक रास्ता बनाकर कर प्यासे क्षेत्र को जलधार दी है। इसके लिए उन्हें चार साल लगे।

क्योंझर जिले के बंसपाल ब्लॉक के बैतरनी गांव के दइतरनी को बस एक धुन थी कि उनके गांव में खेती के लिए सिंचाई की ठोस व्यवस्था हो। शुरुआत में उन्होंने पहाड़ का सीना चीरना शुरू किया, तो लोग उनका उपहार उड़ाते थे। पहाड़ की दूसरी तरफ एक नहर है जिसे इनके गांव तक लाना संभव नहीं हो पा रहा था।

ये भी पढ़ेः Kenny Troutt जिन्होंने तय किया सड़क से महल तक का सफर, जानिए उनके सक्सेस सीक्रेट्स

ये भी पढ़ेः जॉब में रखें इन बातों का ख्याल तो फटाफट होगा प्रमोशन, बढ़ेगी तनख्वाह

दईतरी बताते हैं कि इस काम में उनके पांच भाई भी उनकी मदद करते थे। वे बताते हैं कि पहाड़ों को काटने में जुटा, तो लोगों ने खिल्ली उड़ाई। एक बार तो ऐसा भी लगा कि यह काम बहुत ज्यादा कठिन है नहीं होगा, लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी। भाइयों ने हिम्मत दी। कुदाली, गैती आदि से काम शुरू किया। चार साल में सफल हुए।

लोगों ने दिया नया नाम
यह कहानी दशरथ माझी की याद दिलाती है जिसने बिहार में पहाड़ के बीच से सडक़ निकाल दी थी। तब लोगों ने दशरथ माझी को माउंटेन मैन कहा था। इसी तर्ज पर दइतरी को भी कैनाल मैन कहा जाने लगा है। लघु सिंचाई विभाग नहर को स्थाई बनाने के लिए चेकडैम बनाएगा।

अच्छी होगी फसल
दइतरी के भाई मायाधर नायक कहते हैं कि गांव का चेहरा खिल उठा है। अब खेती अच्छी होने लगेगी। नहर तैयार है। रास्ता तो दइतरी ने दिखा दिया। इसे पक्की नहर बनाने के लिए सरकार से गुहार की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग