
AAI Vacancy 2024
AAI Vacancy 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया(AAI) में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बढ़िया मौका आया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर अस्सिटेंट फायर सर्विस के पदों के लिए भर्ती निकाला है। जिसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं और जरूरी योग्यता रखते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 जनवरी 2025 तय की गई है।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 89 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें अनारक्षित 45 पद है। साथ ही SC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 10, ST के लिए 12,OBC के लिए 14 और EWS के वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 8 पद आरक्षित है। यह सभी पद Airport Authority of India के ईस्टर्न रीजन के लिए है।
यह खबर भी पढ़ें:-क्या होते हैं BABY IIM, कैसे मिलता है दाखिला?
इस भर्ती के लिए योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही 3 साल का मैकेनिकल ऑटोमोबाइल फायर में रेगुलर डिप्लोमा कोर्स भी होना चाहिए। उम्मीदवारों के पास वैलिड हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है। Airport Authority of India
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष तय किया गया है। उम्र की गणना 1 नवंबर 2024 के आधार पर की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 31000 से 93000 रूपये प्रति महीने सैलरी दी जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा हालांकि परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।
Updated on:
25 Dec 2024 06:56 pm
Published on:
25 Dec 2024 06:55 pm

बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
