
KVPY, scholarship, indian scholarship, education news in hindi, education, science, engineering course, mathematics, B.Sc., M.Sc.
लगभग पूरे देश में दसवीं कक्षा के नतीजे आने शुरू हो गए हैं, एक-एक कर सभी बोर्ड दसवीं कक्षा के नतीजे जारी कर रहे हैं। ऐसे में उत्तीर्ण होने वाले छात्र ग्यारहवीं कक्षा में एडमिशन के लिए जुट गए हैं। इसके साथ ही भारत सरकार ने भी ग्यारहवीं कक्षा में एडमिशन लेने वाले छात्रों से किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) के लिए आवेदन मांगे हैं।
योजना में चयनित छात्रों को होगा ये फायदा
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) में चयनित किए गए छात्र जो B.Sc./ B.S./ B.Stat./ B.Math./ Integrated M.Sc. / M.S. में एडमिशन लेंगे, उन्हें प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष तथा तृतीय वर्ष तक प्रतिमाह 5000 रुपए एवं सालाना 20000 रुपए की फेलोशिप मिलेगी।
जो छात्र M. Sc. / 4th to 5th years of Integrated M.Sc./ M.S./ M.Math./ M.Stat. में एडमिशन लेंगे, उन्हें प्रतिमाह 7000 रुपए एवं 28000 वार्षिक कंटींजेंसी ग्रांट दी जाएगी।
ये हैं पात्रता
एसए वर्गः शैक्षणिक वर्ष 2019-20 के दौरान कक्षा XI (विज्ञान विषय) में प्रवेश प्राप्त विद्यार्थी जो शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के दौरान विज्ञान-स्नातक कार्यक्रम (B.Sc./ B.S./ B.Stat./ B.Math./ Integrated M.Sc. / M.S.) में प्रवेश पाने के इच्छुक हैं।
एसएक्स वर्गः शैक्षणिक वर्ष 2019-20 के दौरान +2/ कक्षा XII (विज्ञान विषय) में प्रवेश प्राप्त विद्यार्थी जो शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के दौरान विज्ञान-स्नातक कार्यक्रम (B.Sc./ B.S./ B.Stat./ B.Math./ Integrated M.Sc. / M.S.) में प्रवेश पाने के इच्छुक हैं।
एस.बी वर्गः शैक्षणिक वर्ष 2019-20 के दौरान विज्ञान-स्नातक कार्यक्रम B.Sc./ B.S./ B.Stat./ B.Math./ Integrated M.Sc. / M.S. के प्रथम वर्ष में प्रवेश प्राप्त विद्यार्थी भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट KVPY .iisc.ernet.in देखें।
Published on:
11 May 2019 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
