
Engineering Courses (Image- AI)
B Tech course : बीटेक (BTech) में प्रवेश के समय अक्सर छात्रों के सामने सबसे बड़ी उलझन यह होती है कि वे कौन सा कोर्स चुनें? इंजीनियरिंग सेक्टर में अब वो दौर गया जब स्टूडेंट्स सिर्फ मैकेनिकल, सिविल या इलेक्ट्रिकल जैसी पारंपरिक ब्रांच तक सीमित रहते थे। कंपनियां अब ऑलराउंडर इंजीनियर्स की तलाश में हैं जो एक साथ कई क्षेत्रों की जानकारी रखते हैं।
इसी जरूरत को पूरा करने के लिए जनरल इंजीनियरिंग और इंजीनियरिंग साइंस जैसे इंटरडिसिप्लिनरी कोर्सेज स्टूडेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।
लेकिन सवाल यह है कि इन दोनों कोर्सेज में क्या अंतर है और आपके करियर के लिए कौन-सा सही साबित होगा? आइए, आसान भाषा में समझते हैं इन दोनों कोर्सेज का पूरा गणित क्या है।
यह एक मल्टीडिसीप्लिनरी प्रोग्राम है। इसमें स्टूडेंट्स किसी एक खास ब्रांच के बजाय मैकेनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, डिजाइन, प्रोग्रामिंग और थर्मोडायनामिक्स जैसे कई विषयों की बुनियादी पढ़ाई करते हैं। इसका मकसद ऐसे इंजीनियर्स तैयार करना है जो, अलग-अलग इंजीनियरिंग सिस्टम को एक साथ जोड़कर काम कर सकें।
यह कोर्स विज्ञान और इंजीनियरिंग के तालमेल पर आधारित है। इसमें गणित, कंप्यूटेशनल मॉडलिंग और भौतिकी (Physics) के सिद्धांतों पर अधिक जोर दिया जाता है। छात्र आगे चलकर डेटा साइंस, नैनोटेक्नोलॉजी या सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर में विशेषज्ञता हासिल करते हैं।
जनरल इंजीनियरिंग: इस कोर्स के बाद छात्र मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमेशन, ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। कंपनियां इन्हें डिजाइन इंजीनियर, प्रोजेक्ट इंजीनियर या क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर जैसे पदों पर नियुक्त करती हैं। इनकी बहुमुखी प्रतिभा इन्हें अलग-अलग इंडस्ट्री में फिट बैठने में मदद करती है।
इंजीनियरिंग साइंस: इसके ग्रेजुएट्स के लिए हाई-टेक सेक्टर में बेहतरीन मौके होते हैं। रिसर्च लैब, सेमीकंडक्टर कंपनियां, एआई फर्म और रक्षा संगठन इन्हें रिसर्च इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट या एल्गोरिथम डेवलपर के तौर पर पसंद करते हैं। जो छात्र उच्च शिक्षा या शोध (Research) में जाना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन ऑप्शन है।
जनरल इंजीनियरिंग चुनें, यदि आप:
इंजीनियरिंग साइंस चुनें, यदि आप-
Published on:
13 Apr 2026 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
