
Bank Of Baroda Vacancy
Bank Of Baroda Vacancy: बैंक की नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा(Bank Of Baroda Vacancy) बेहतरीन अवसर लेकर आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्तियां करने जा रही है। बैंक ने इसके अलावा कई और पदों पर भर्ती करने जा रही है। बैंक ने हजारों वैकेंसी निकाली है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं और जरूरी योग्यता रखते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 जनवरी 2025 है।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1267 पदों पर भर्तियां की जानी है। जिसमें मैनेजर, सीनियर मैनेजर, एग्रीकल्चर मार्केटिंग मैनेजर, एग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर, सिक्योरिटी एनालिस्ट, टेक्निकल ऑफीसर, टेक्निकल मैनेजर, जैसे कई पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा मैनेजर(सेल्स) के लिए भर्तियां होनी हैं। इस पद के लिए 450 उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।
इन भर्तियों के लिए योग्यताओं की बात करें तो अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं तय की गई है। उम्मीदवारों का कम से कम ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा पदों के हिसाब से जरूरी सर्टिफिकेट कोर्स की भी मांग की गई है। टेक्निकल पदों के लिए बीई और बीटेक जैसे कोर्स की भी मांग की गई है। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है। Bank Jobs 2024
इन भर्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करेंट ओपनिंग के ऑप्शन पर क्लिक करने अप्लाई करना होगा।
Published on:
29 Dec 2024 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
