शिक्षा

Bihar B.Ed CET 2021 Counselling: आवंटित कॉलेजों की सूची आज जारी होगी, ऐसे करें चेक

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (Lalit Narayan Mithila University) (LNMU) आज यानी 18 सितंबर, 2021 को Bihar B.Ed CET 2021 Counselling आवंटित कॉलेजों की सूची जारी करने जा रहा है।

नई दिल्लीSep 19, 2021 / 10:05 am

Shaitan Prajapat

Bihar B.Ed CET 2021 Counselling

Bihar B.Ed CET 2021 Counselling : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (Lalit Narayan Mithila University) (LNMU) आज यानी 18 सितंबर, 2021 को Bihar B.Ed CET 2021 Counselling आवंटित कॉलेजों की सूची जारी करने जा रहा है। उम्मीदवारों आवंटित सूची को एलएनएमयू की आधिकारिक साइट bihar-cetbed-lnmu.in पर देख और डाउनलोड कर सकते है। आवंटित कॉलेज सूची के साथ ही निजी और सरकारी कॉलेजों की पहली काउंसलिंग कट-ऑफ भी जारी की जाएगी।

25 सितंबर तक कर सकते है शुल्क का भुगतान:—
उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट के माध्यम से 19 सितंबर से 25 सितंबर, 2021 तक शुल्क भुगतान कर अपनी सीट की पुष्टि कर सकते है। दस्तावेज की पुष्टि और एडमिशन 22 सितंबर से 29 सितंबर, 2021 तक किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसन स्टेप्स के माध्यम से कॉलेज आवंटन सूची चेक कर सकते हैं।

How to check list of allotted colleges :—
— सबसे पहले एलएनएमयू की आधिकारिक साइट bihar-cetbed-lnmu.in पर जाएं।
— लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपने खाते में लॉगिन करें।
— होम पेज पर उपलब्ध बिहार बी.एड सीईटी 2021 काउंसलिंग आवंटित कॉलेजों की सूची पर क्लिक करें।
— सूची की जाँच करें और इसे डाउनलोड करें।
— भविष्य के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।


बिहार बी.एड सीईटी काउंसलिंग 2021: महत्वपूर्ण तिथियां:—
— आवंटित कॉलेजों का प्रदर्शन : 18 सितंबर, 2021
— सीट और आंशिक भुगतान की पुष्टि : 19 से 25 सितंबर, 2021
— पेपर सत्यापन और प्रवेश : 22 सितंबर से 29 सितंबर, 2021
— रिक्ति का राउंड 2 प्रदर्शन : अक्टूबर 10, 2021
— कॉलेज आवंटन का प्रदर्शन : 4 अक्टूबर, 2021
— सीट और आंशिक भुगतान की पुष्टि : 5 से 9 अक्टूबर, 2021
— पेपर सत्यापन : 16 से 23 अक्टूबर, 2021

यह भी पढ़ें

UPPCL Recruitment 2021 : 300 से ज्यादा एआरओ, शिविर सहायक ग्रेड 3 और सहायक लेखाकार पदों पर वैकेंसी, जल्दी करें अप्लाई

राज्य स्तरीय शिक्षण प्रवेश परीक्षा:—
बिहार बी.एड सीईटी काउंसलिंग 2021 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के चयन का अगला चरण है। परीक्षा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय शिक्षण प्रवेश परीक्षा है। उम्मीदवार इसे विभिन्न कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित नियमित बी.एड, दूरस्थ बी.एड और शिक्षा शास्त्री बी.एड कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए देते हैं।

यह भी पढ़ें

UP Police SI Recruitment 2021 : यूपी पुलिस एसआई में 9534 पदों पर भर्ती, जानिए कब होगी परीक्षा

 

Home / Education News / Bihar B.Ed CET 2021 Counselling: आवंटित कॉलेजों की सूची आज जारी होगी, ऐसे करें चेक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.