
UP Police SI Recruitment 2021
UP Police SI Recruitment 2021 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरबी) ने मई महीने में एसआई, प्लाटून कमांडर और फायर II अधिकारी के 9,524 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के कई महीनों के बाद भी बोर्ड द्वारा परीक्षा तिथियों की घोषणा नहीं की गई है। इसको लेकर उम्मीरदवार काफी चिंतित और परेशान हो रहे है। UPPRB द्वारा एग्जाम डेट के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
इस महीने को हो सकते हैं एग्जाम:—
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लिखित परीक्षा अक्टूबर के अंत या नवंबर के महीने में आयोजित की जा सकती है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
15 लाख उम्मीदवारों ने कराया रजिस्ट्रेशन:—
आंकड़ों के मुताबिक यूपी एसआई भर्ती के लिए राज्य भर से करीब 15 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या पिछली एसआई भर्ती से लगभग दोगुनी हो गई है। यूपी में 2016 एसआई भर्ती में 3307 रिक्तियों के लिए लगभग 7 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
चयन प्रक्रिया:—
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, पीएसटी, पीईटी, फाइनल लिस्ट और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। वे उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे उन्हें आगे की परीक्षा प्रक्रियाओं के लिए बुलाया जाएगा।
9,534 रिक्त पदों पर वैकेंसी:—
कुल 9534 रिक्तियों की भर्ती के लिए किया जा रहा है, जिसमें से 9027 एसआई पदों के लिए, 484 प्लाटून कमांडर के लिए और 23 फायर सर्विस सेकंड ऑफिसर पदों के लिए वैकेंसी जारी गई है।
यूपी पुलिस परीक्षा पैटर्न:—
परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। सामान्य हिंदी, जीके/संविधान/मूल विधि, संख्यात्मक और मानसिक योग्यता और मानसिक योग्यता परीक्षा/तार्किक परीक्षा पर 400 अंकों के प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35% अंक और कुल 50% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।
Published on:
18 Sep 2021, 12:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.