30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar BEd Registration 2025: बिहार से बीएड करने वालों के लिए खुशखबरी! सीट्स बढ़ाए गए, जानिए कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Bihar BEd Registration 2025: इस बार कई नई कॉलेज को मान्यता दी गई है। ऐसे में BEd की सीट्स बढ़ेंगी। जानिए बिहार बीएड के लिए रजिस्ट्रेशन कब शुरू होंगे-
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 27 Mar 2025, 12:46 PM IST

Bihar BEd Registration 2025

Bihar BEd Registration 2025: बिहार से बीएड करने वालों के लिए बड़ी खबर है। इस बार बीएड की सीटों में बढ़ोत्तरी होगी। कई नए बीएड कॉलेजों को अलग-अलग विश्वविद्यालय से संबंद्धता दी गई है। ऐसे में सीटों की संख्या बढ़कर 38 हजार होने की उम्मीद है। इस बार बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंतिम सूची LNMU की ओर से जारी की जाएगी। पिछले साल 37,300 सीटों पर नामांकन बीएड के लिए नामांकन किया गया था।

प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा दाखिला 

बीएड कोर्सेज में प्रवेश पाने के लिए कैंडिडेट्स को प्रवेश परीक्षा(Teacher Entrance Exam) देना होगा जोकि 12 अंकों का होगा। हालांकि, अभी तक बीएड में नामांकन के लिए कोई सूचना जारी नहीं की गई है। प्रवेश परीक्षा के लिए अभी तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू नहीं किए जाने से सेशन में देर हो सकता है। वैसे पिछले साल के रिकॉर्ड को देखें अगर तो अक्टूबर महीने तक नामांकन हुआ था।

यह भी पढ़ें- KVs Admission 2025: केवी में किस वर्ग के लिए है कितना आरक्षण? देखें यहां

कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार अप्रैल महीने तक आवेदन प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से तैयारी की जा रही है। आवेदन के पूर्व सभी विश्वविद्यालयों से सीटों की संख्या प्राप्त की जाएगी। इसी के आधार पर नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू किए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग