30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BEd Entrance Exam: शिक्षक बनने के लिए इन टॉप एंट्रेंस एग्जाम के लिए करें आवेदन, यहां देखें डिटेल्स

BEd Entrance Exam: किसी भी सरकारी या प्राइवेट स्कूल में शिक्षक बनने के लिए बीएड की डिग्री हासिल करना जरूरी है। बीएड कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम पास करना होता है। ऐसे में आज जानेंगे ऐसे 5 एंट्रेंस एग्जाम जिन्हें पास करने के बाद आप बीएड करके शिक्षक बन सकते हैं- 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 9 Mar 2025, 2:50 PM IST

छत्तीसगढ़ में B.Ed एडमिशन सुस्त, 2,000 सीटें रह सकती हैं खाली, जानें पूरी Detail...(photo-patrika)

छत्तीसगढ़ में B.Ed एडमिशन सुस्त, 2,000 सीटें रह सकती हैं खाली, जानें पूरी Detail...(photo-patrika)

BEd Entrance Exam: शिक्षक की नौकरी ऐसी है जो हमेशा डिमांड में रहती है। शिक्षक की नौकरी हर कोई करना चाहता है। लेकिन नए दौर में शिक्षक बनना इतना आसान नहीं है। किसी भी सरकारी या प्राइवेट स्कूल में शिक्षक बनने के लिए बीएड की डिग्री हासिल करना जरूरी है। बीएड कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम पास करना होता है। ऐसे में आज जानेंगे ऐसे 5 एंट्रेंस एग्जाम जिन्हें पास करने के बाद आप बीएड करके शिक्षक बन सकते हैं-

यूपी बीएड जेईई

उत्तर प्रदेश में यूपी बीएड ज्वाइट एंट्रेंस एग्जाम (UPBEd) का आयोजन बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी द्वारा कराया जाता है। इस पीरक्षा में दो पेपर होते हैं, जो 200 मार्क्स के होते हैं। UPBEd परीक्षा में जनरल नॉलेज, लैंग्वज, जनरल एटीट्यूड और विषय से संबंधित टेस्ट लिया जाता है। इस आधार पर कॉलेज में दाखिला मिलता है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं। 

यह भी पढ़ें- इस देश में होती है MBBS की सबसे सस्ती पढ़ाई

इग्नू बीएड एंट्रेंस एग्जाम

इग्नू भी बीएड कोर्सेज में दाखिले के लिए बीएड परीक्षा का आयोजन कराता है। इसमें जनरल इंग्लिश कंप्रीहेंशन, लॉजिकल एनॉलटिकल्स रीजनिंग आदि विषयों पर फोकस किया जाता है। इसमें 100 MCQ प्रश्न पूछे जाते हैं और पेपर की अवधि दो घंटे की होती है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ignou-bed.samarth.edu.in पर जाएं।

यह भी पढे़ं- CBSE Board Exam: साल के इस दो महीने में होगी CBSE बोर्ड परीक्षा, छात्रों के पास होगी विषय चुनने की आजादी

आईपीयूसीईटी

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी भी बीएड कोर्सेज में प्रवेश के लिए IPU CET का आयोजन करता है। इसके लिए आवेदन 31 मार्च 2025 तक खुले हैं। आधिकारिक वेबसाइट ipu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 26 अप्रैल से 18 मई के बीच यह एग्जाम आयोजित किया जाएगा।

एक साल का बीएड 

नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से एक वर्षीय बीएड और एमएड कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। अब कैंडिडेट्स एक साल का बीएड कोर्स भी कर सकते हैं। 

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग