
Bihar Board 10th Result 2021
Bihar Board 10th Result 2021: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2021 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना परिणाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने परिणामों की घोषणा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सभागार में की है। सभागार में रिजल्ट जारी करने के मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार उपस्थित रहेंगे। दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष करीब 16.8लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे।
बचा दे कि कोरोना महामारी के चलते इस बार के रिजल्ट bseb 10th result 2021 की घोषणा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया जाएगा।
10वीं कक्षा के परिणाम जारी होते ही वेबसाइट क्रेश होने के चांसेस ज्यादा बढ़ जाते हैं। जिससे भारी दबाव के चलते सर्वर डाउन भी हो सकता है है। ऐसे में उम्मीदवार थोड़े -थोड़े समय से कोशिश करते रहे। 10वीं की परीक्षा की शुरूआत 17 फरवरी से 24 फरवरी 2021 तक चली थी।
How To Check BSEB Bihar Board 10th Result 2021
बिहार बोर्ड मेट्रिक रिजल्ट 2021 जारी होने के बाद, विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में दसवीं बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। जैसे ही आप क्लीक करेंगे एक नया पेज खुलकर सामने आएगा। matric result चेक करने के लिए विद्यार्थी को अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई डिटेल्स भरकर सबमिट करना होगा। जानकारी सबमिट करने के साथ ही BSEB Bihar Board 10th Result स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।
Published on:
05 Apr 2021 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
