
Bihar Board 12th Answer Key 2026(Image-Freepik)
Bihar Board 12th Answer Key 2026: बिहार बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 में पूछे गए mcq प्रश्नों की आधिकारिक आंसर की जारी कर दी है। आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और व्यावसायिक सभी स्ट्रीम के थ्योरी विषयों की आंसर-की बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.com पर अपलोड कर दी गई है। इस बार भी इंटर परीक्षा में कुल अंकों का 50 प्रतिशत हिस्सा ऑब्जेक्टिव सवालों का था। इन प्रश्नों के जवाब छात्रों ने ओएमआर शीट पर दिए थे। अब छात्र अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर संदेह है तो निर्धारित समय के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
बोर्ड ने साफ कर दिया है कि 6 मार्च शाम 5 बजे तक ही ऑनलाइन आपत्ति स्वीकार की जाएगी। इसके बाद किसी भी तरह की आपत्ति पर विचार नहीं होगा।
आपत्ति दर्ज करने के लिए छात्रों को रोल कोड और रोल नंबर से लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद संबंधित विषय और प्रश्न चुनकर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज की जा सकती है। बोर्ड की ओर से यह भी कहा गया है कि एक्सपर्ट्स की टीम सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगी। अगर किसी प्रश्न में त्रुटि पाई जाती है तो संशोधित आंसर की जारी की जाएगी।
आंसर-की सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
होमपेज पर इंटर आंसर की से जुड़ा लिंक चुनें।
अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
विषय और सेट के अनुसार पीडीएफ डाउनलोड करें।
उत्तरों का मिलान करें और जरूरत होने पर आपत्ति दर्ज करें।
राज्य के अलग-अलग जिलों में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम शुरू हो चुका है। कई मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियां तेजी से जांची जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इस बार भी बोर्ड कोशिश में है कि मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट देश में सबसे पहले जारी किया जाए। हालांकि अभी डाटा एंट्री का काम पूरी तरह शुरू नहीं हुआ है, लेकिन तैयारियां तेज हैं। अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार चला तो मार्च के अंतिम सप्ताह तक 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित किया जा सकता है।
Published on:
28 Feb 2026 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
