27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IGNOU: इग्नू में आवेदन का एक और मौका! अब इस तारीख तक कर पाएंगे आवेदन

इन तीनों कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा 29 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 27, 2026

IGNOU

IGNOU(Image-Freepik)

उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी सूचना है। Indira Gandhi National Open University (इग्नू) ने बीएड और बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 10 मार्च 2026 को शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले निर्धारित समय सीमा में फॉर्म न भर पाने वाले छात्रों के लिए यह एक और मौका है। यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रूरल एंड प्लांटेशन मैनेजमेंट कार्यक्रम पर भी यही बढ़ी हुई समय-सीमा लागू होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय तक प्रतीक्षा न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि वेबसाइट पर संभावित तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

IGNOU: 29 मार्च को आयोजित होगी परीक्षा

इन तीनों कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा 29 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है। इग्नू ने जनवरी 2026 सत्र के तहत यूजी और पीजी कोर्सों में भी दाखिले शुरू कर दिए हैं। प्रवेश ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध हैं, जिससे कामकाजी और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

IGNOU: कोर्स डिटेल


यूजी स्तर पर बीए, बीबीए, बीकॉम, बीसीए, बीएससी और बीएसडब्ल्यू जैसे लोकप्रिय कोर्स उपलब्ध हैं, जिनमें कई विषयों में ऑनर्स विकल्प भी शामिल हैं। वहीं पीजी स्तर पर एमबीए, विभिन्न विषयों में एमए, एमसीए और एमकॉम जैसे कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय ने कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम भी शुरू किए हैं। भाषा, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यावरण अध्ययन और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में अल्पकालिक कोर्स भी उपलब्ध हैं, ताकि विद्यार्थी अपनी रुचि और करियर लक्ष्य के अनुसार पाठ्यक्रम चुन सकें।